Google Analytics Meta Pixel हम जो भी योजनाएं बनाते हैं, उसका जमीनी क्रियान्वयन देखने के लिए आया हूं: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

हम जो भी योजनाएं बनाते हैं, उसका जमीनी क्रियान्वयन देखने के लिए आया हूं: मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के लिए सक्ती जिला अंतर्गत जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, आईजी रतनलाल डांगी, सक्ती जिला कलेक्टर नुपुर राशी पन्ना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने शाल भेंटकर और फूल माला पहनाकर किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ मिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।यहां मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम जो भी योजनाएं बनाते हैं, उसका जमीनी क्रियान्वयन देखने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आपके बीच आया हूं।  हमने सरकार बनने के बाद सबसे पहले ऋण माफी का फैसला लिया। किसानों के हित में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवाली के पहले 17 तारीख को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की तीसरी किश्त आएगी।  त्यौहार मनाने और धान की कटाई के लिए पैसे मिलेंगे, अब तक दो किश्त मिल चुके हैं, तीसरी किश्त दीवाली से पहले आप सभी को मिलेगी। किसान नंद कुमार नायक ने बताया कि उनका ढाई एकड़ खेत है, 50 हजार का लोन लिया था, वह सरकार द्वारा माफ हो गया है। नंद कुमार ने बताया कि पिताजी का ढाई लाख का लोन माफ हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिल रहे पैसे से टीवी, मोटरसाइकिल लिया।पत्नी के लिए हार, बच्ची के लिए कपड़े और साइकिल खरीदी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इस योजना के लिए धन्यवाद दिया।  ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब बाजार के दिन अगले मंगलवार से कांशीगढ़ में हाट बाजार क्लिनिक लगेगा।उन्होंने इसके लिए कलेक्टर को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। संवाद के दौरान कांशीगढ़ की बुजुर्ग महिला शकुंतला गोस्वामी ने बताया कि उनके पास जमीन नहीं है, योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हल्का पटवारी को मंच पर बुलाकर योजना के लिए उनकी पात्रता की जांच करने के निर्देश दिए और पात्र होने पर तत्काल उन्हें आवेदन करवाकर योजना से लाभान्वित करने को कहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...