Google Analytics Meta Pixel गंगाजल लेकर खाई थी शराब बंदी की कसम, अब क्या हुआ- मूणत - Ekhabri.com

गंगाजल लेकर खाई थी शराब बंदी की कसम, अब क्या हुआ- मूणत

रायपुर । हाथ में गंगाजल ले कर शराब बंदी की कसम खाने वाले आज शराब बेच रहे हैं। ये कहना है पूर्व मंत्री राजेश मूणत का। उन्होंने शनिवार को शराब की अवैध बिक्री और शराबबंदी के मुद्दे पर राज्य सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता, अपने ही वादे से मुकर गए और शराब दुकानों से ही शराब की अवैध बिक्री और चोरी करवाने में रोज नए कीर्तिमान बना रहे है।
शराबबंदी को लेकर सरकार ने एक कमेटी बनाई, उस कमेटी को बने 3 साल होने जा रहा है, मगर कमेटी की बैठक तक नही हो रही। उन्होंने सरकारी नियंत्रण में चलने वाली शराब दुकानों से ही शराब की चोरी कर बिक्री की जा रही है।शराब बनाने के लिए स्प्रिट तक गांव गांव पहुंच रहे हैं , जहां पर शराब के अवैध कारखानों का संचालन हो रहा है।

शराब से भरी ट्रेकें पकड़ा रहीं

राजेश मूणत ने कहा कुछ दिन पहले 30 लाख शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा गया था। आज राजधानी में नशीली सिरप ,हशीश ,हीरोइन, गाँजा सभी नशे की चीज़ें सर्वसुलभ हैं। विशेषकर हीरापुर में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ाने के बाद कल फिर इसी क्षेत्र में शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए सवाल किया कि आखिर इन घटनाओं में किसी न किसी का दल या प्रभावशाली व्यक्ति का दखल प्रतीत होता है।

भाजपा सरकार ने शराबबंदी को लेकर कई नीतिगत निर्णय लिए थे। वर्ष 2016 के आबकारी वित्तीय वर्ष से तात्कालीन भाजपा सरकार ने चरणबद्ध तरीके से पहले लगभग 164 शराब की दुकानें जो कि 2 हज़ार की आबादी वाले ग्रामों में थी उसे बंद किया था। फिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य मार्ग राष्ट्रीय राज्य मार्ग और शहर के बीच की शराब दुकानों को आबादी क्षेत्र से 2 किलोमीटर दूर कर दिया ।मकसद था चरणबद्ध शराबबंदी की शुरुआत में नशे से हतोत्साहित करना इसी तरह अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के मकसद से शराब दुकानों का शासकीयकरण किया गया लेकिन अब हालत बदल चुके हैं। सरकार शराब को पैसे कमाने का जरिया बना ली है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...