रायपुर। छत्तीसगढ़ का बजट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रस्तुत कर दिया। बजट आने के बाद लोगों की मिलिजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। किसी ने कोरोना काल को देखते हुए इसे सामान्य बजट कहा तो कुछ ने इस बजट को पिछले साल के बजट जैसा ही माना। आइए जानते हैं बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया।
बजट को लेकर बहुत सारी आशाएं थी।खासतौर पर कोरोना के बाद यह हमारे लिए सीख है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत ज्यादा प्रगति करने की आवश्यकता है, लेकिन बजट में स्वास्थ्य को लेकर बहुत कुछ नया नहीं दिखाई दिया। यह आवश्यक था कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को और भी दुरुस्त करने के लिए बजट में शामिल करना चाहिए था।

विवेक जायसवाल, व्यवसायी
किसानों का 2 वर्ष का पुराना बकाया बोनस को भी इस बजट में शामिल करना चाहिए। कांग्रेस की सरकार ने इसी वादे के साथ में सरकार को बनाया था। इसलिए इस वादे को पूरा करना था। बहुुुत कुछ और किया जा सकता था जिससे राज्य का और भी विकास होता।

प्रकाश साहू, व्यवसायी
कोरोना काल में जहां हर तरफ निराशा देखने को मिलती है इसकी स्थिति में राज्य की आर्थिक स्थिति को संभालते हुए बजट तैयार किया गया है। बजट मेरे हिसाब से सही है। अगर कोरोना जैसी बड़ी महामारी का सामना राज्य को नहीं करना पड़ता तो हो सकता था कि बजट और भी अच्छा और आशावादी बनता। लेकिन आज की आर्थिक मंदी में यह बजट भी लोगों के लिए मददगार साबित होगा।

प्रीति दावड़ा, समाज सेविका
बजट में ऐसा कुछ भी नया नहीं दिखाई दिया खासकर युवाओं को बहुत ही ज्यादा निराशा हाथ लगी है । बजट पूरी तरह से कृषि पर आधारित दिखाई दिया है। बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने कोई भी नई योजना नहीं लाई है जो कि बहुत ही चिंताजनक विषय है।

आदित्य बाजपेई, प्राइवेट कंपनी में कार्यरत
महिलाओं के लिए कुछ खास नहीं नजर आया बजट में। बजट सिर्फ खेती किसानी और गौठान के आसपास घूमता नजर आया है। अगर महिलाओ के लिए कुछ किया जाता तो अच्छा होता। महिलाओ के लिए किसी भी तरह की बड़ी योजना नहीं है।
पुनीता नायक, ग्रहणी
सरकारी इंग्लिशी मीडियम स्कूल खोलना एक अच्छी पहल है। ऐसे कई छात्रों को मौका मिलेगा पढ़ने का जो पैसे के अभाव में इंग्लिश मीडियम में नहीं पढ़ पाते थे।
संभावना ठाकुर, शिक्षिका
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...