यूक्रेन में जपोरीजिया परमाणु संयंत्र के आसपास के इलाके में पूरी रात गोलाबारी हुई। रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर गोलाबारी के आरोप लगाए हैं। इस गोलाबारी के चलते अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आइएईए) का दल संयंत्र का दौरा नहीं कर सका है। रूस ने अपने कब्जे वाले यूरोप के सबसे बड़े इस संयंत्र में आईएईए के दल को दौरा करने की अनुमति दे दी है। साथ ही यूक्रेनी गोलाबारी से बड़े हादसे का अंदेशा जताया है।
परमाणु संयंत्र के करीब हो रही गोलाबारी से कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए हैं। इसके कारण इलाके की बिजली गुल हो गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि संयंत्र की अंदरूनी विद्युत व्यवस्था की क्या स्थिति है। अगर वहां की विद्युत आपूर्ति ठप हुई और रिएक्टर को ठंडा करने की प्रक्रिया बाधित हुई तो परमाणु दुर्घटना का खतरा पैदा हो जाएगा। इसके भयंकर दुष्परिणाम होंगे।
संयंत्र में रूस द्वारा नियुक्त अधिकारी ने इलाके में गोलाबारी के लिए यूक्रेनी सेना को जिम्मेदार ठहराया है। कहा है कि संयंत्र सामान्य रूप से कार्य कर रहा है लेकिन उसका विद्युत उत्पादन कम हो गया है। इसके कारण केवल रूस के कब्जे वाले इलाकों में ही विद्युत आपूर्ति हो पा रही है, शेष यूक्रेन को बिजली नहीं मिल रही। जबकि यूक्रेन ने कहा है कि रूसी गोलाबारी से दो मुख्य पावरलाइन को नुकसान हुआ है लेकिन विद्युत आपूर्ति जारी है। यूक्रेन ने कहा है कि उसके कर्मचारी जल्द ही क्षतिग्रस्त पावरलाइन को ठीक कर लेंगे। विदित हो कि रूसी सेना के कब्जे वाले परमाणु संयंत्र में अभी यूक्रेन के कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं।
आईएईए के प्रमुख रफाएल ग्रोसी ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि कुछ दिनों में ही विशेषज्ञों का दल परमाणु संयंत्र का दौरा कर लेगा। उन्होंने संयंत्र के आसपास के हालात पर गंभीर चिंता व्यक्त की, कहा कि जपोरीजिया का हाल चेर्नोबिल जैसा न हो, इसकी जिम्मेदारी सभी की है।
रूस पर हटने के लिए दबाव डाले विश्व समुदाय
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि परमाणु दुर्घटना का खतरा खत्म करने के लिए वह रूस पर दबाव डाले। रूस से जपोरीजिया परमाणु संयंत्र का कब्जा छोड़ने के लिए कहे। उन्होंने रूसी सेना पर परमाणु संयंत्र के आसपास गोलाबारी का आरोप लगाया है।
यूरोप को न देकर गैस जला रहा रूस
यूरोप को होने वाली प्राकृतिक गैस आपूर्ति में कटौती कर रूस जमीन के भीतर से निकल रही गैस को अब बेवजह जला रहा है। फिनलैैंड सीमा के करीब नारंगी रंग की आग की ऊंची लपटों से इसकी पुष्टि हो रही है। सीमा के करीब ही रूस का गैस निकासी संयंत्र है, वहीं पर गैस जलाई जा रही है। विशेषज्ञों ने रूस के इस कदम से पर्यावरण को भारी नुकसान होने की आशंका जताई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...