Google Analytics Meta Pixel बारात में ठीक से नहीं नाचा तो जमकर पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत - Ekhabri.com

बारात में ठीक से नहीं नाचा तो जमकर पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

बिलासपुर। बिलासपुर में युवक को इसलिए जमकर पीटा गया है, क्योंकि वह बारात में ठीक से नहीं नाच रहा था। इतना ही नहीं पीट-पीटकर पहले उसे अधमरा कर दिया गया। अब युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस की भी बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। पता चला है कि घटना के बाद ही लोगों ने पिटाई की जानकारी पुलिस को दी थी। लेकिन इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। ना ही उन्हें पकड़ा गया। फिर जब युवक ने दम तोड़ा, तब जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इधर, पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया है और तीन लोगों को पता लगाया जा रहा है। देवरीकला निवासी गौतम वस्त्रकार(30) कुरा से चकराकुण्डा अपने रिश्तेदार की बारात में शामिल हुआ था। बारात निकलने के दौरान बाराती डीजे में नाच रहे थे। इस दौरान चकराकुंड निवासी सोनू यादव, आकाश यादव और अन्य युवकों ने अच्छे से नहीं नाचने की बात कहते हुए विवाद करने लगे। इसका विरोध करने पर युवकों ने गौतम की पिटाई शुरू कर दी,बारातियों ने बीच-बचाव किया तो युवक अपने घर से एलबेस्टर सीट ले आए और गौतम पर हमला कर दिया।इसके बाद बाराती वहां से भाग निकले। वहीं, गौतम हमला करने वाले युवकों के बीच ही फंस गया। युवकों ने गौतम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गांव के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद किसी तरह गौतम को घायल अवस्था में वधु पक्ष के बलराम वस्त्रकार के घर लाया गया, लेकिन गौतम की हालत देख उसे मंगला स्तिथ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और सोनू यादव, आकाश यादव को हिरासत में लिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...