Google Analytics Meta Pixel रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बैंक खाते में बदलना चाहते हैं तो ऐसे होगा बदलाव - Ekhabri.com

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बैंक खाते में बदलना चाहते हैं तो ऐसे होगा बदलाव

आपके बैंक में खाते में कोई न कोई मोबाइल नंबर रजिस्‍टर्ड होगा। कई बार होता है कि आप अपना रजिस्‍टर्ड मोबाइल बदलकर कोई दूसरा नंबर रखना चाहते हैं तो इसके लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यह काम चंद मिनटों में आप पूरा कर सकते हैं। बैंकों ने अपने ग्राहकों को अब बिना शाखा आए नंबर बदलने की सुविधा उपलबध करवा रहा है। हालांकि मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपका डेबिट कार्ड और पहले से पंजीकृत मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। आइए, आपको बताते हैं कि किस तरह आप ऑनलाइन या एटीएम के माध्‍यक से मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।

अगर आपके पास नेट बैंकिंग खाता है तो आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से बैंक खाता का मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। इसके लिए उदाहरण के तौर पर भारतीय स्टेट बैंक को लेते हैं। सबसे पहले आपको बैंक की नेट बैंकिंग वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाकर लॉगइन करना होगा। जब अपना लॉगइन करते हैं, तो आपको यहां प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पर्सनल डिटेल पर क्लिक करें। यहां आपको अपना भारतीय स्टेट बैंक प्रोफाइल पासवर्ड डालना है। इसे सबमिट करने पर आपको अपनी ईमेल आईडी और पुराना नंबर दिखाई देगा जिसमें मोबाइल नंबर बदलने का विकल्प भी दिखेगा। इस निर्देश का पालन करते हुए, आपको अपना मोबाइल नंबर बदलना होगा।

अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग नहीं करते हैं तो आप बैंक जाकर मोबाइल नंबर बदलवा सकते हैं। आपको अपनी बैंक शाखा जाकर मोबाइल नंबर परिवर्तन फॉर्म भरना होगा। इसके अलावा आपको अपनी पासबुक और आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी। इसके बाद बैंक आपका मोबाइल बदल देगा।

अगर आप चाहें तो आप अपने एटीएम से अपना मोबाइल नंबर भी बदल सकते हैं। इसके लिए आपके पास वह पुराना नंबर भी होना चाहिए, जिसे आपने पहले ही बैंक में पंजीकृत करवा लिया है। अगर, पुराना नंबर चालू नहीं है तो आप इसके जरिये अपना नंबर नहीं बदल पाएंगे। एटीएम के माध्‍यम से नंबर बदलने के लिए आपको सबसे पहले अपना पिन डालना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर परिवर्तन के विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आपके पंजीकृत नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको एटीएम में डालना है। इसके बाद आपसे नया नंबर मांगा जाएगा और इसकी पुष्टि की जाएगी। इस तरह से एटीएम के जरिए आपका मोबाइल नंबर बदल जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...