Ekhabri धर्म दर्शन: देवी दुर्गा के नौ रूपों में चौथा रूप मां कुष्मांडा का है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है।
मां कुष्मांडा की पूजा करने से यश, बल और धन में वृद्धि होती है। मां कुष्मांडा को कुम्हड़ा के पेठा सबसे प्रिय है। मां कुष्मांडा को कुम्हड़े की बलि अति प्रिय है।
माँ कुष्मांडा का नाम बहुत ही महत्वपूर्ण है –
“कु” का अर्थ है छोटा, “ऊष्मा” का अर्थ है गर्मी या जीवन ऊर्जा, और “अंडा” का अर्थ है ब्रह्मांडीय अंडा।
मां कुष्मांडा का स्वरूप
मां कुष्मांडा का स्वरूप बहुत ही दिव्य और अलौकिक है मां कुष्मांडा शेर पर सवारी करते हुए प्रकट होती हैं। अष्टभुजाधारी मां, मस्तक पर रत्नजड़ित मुकुट धारण किए हुए हैं। अत्यंत दिव्य रूप से सुशोभित हैं। मां का यह रूप हमें जीवन शक्ति प्रदान करने वाली है।
मां कूष्मांडा की अष्ट भुजाएं हैं। मां को अष्टभुजा आदिशक्ति के नाम से भी जाना जाता है। इनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृत कलश, चक्र, गदा तथा आठवें हाथ में जपमाला है.देवी कूष्मांडा की पूजा के दौरान नारंगी रंग के कपड़े पहनना सबसे शुभ माना जाता है।
मां कुष्मांडा की पूजा के लिए नवरात्रि के चौथे दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर नारंगी वस्त्र पहने और हाथ में जल लेकर मां कुष्मांडा का व्रत करने का संकल्प करें। पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र कर लें। लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर मां कुष्मांडा के स्वरूप की प्रतिमा स्थापित करें और मां के स्वरूप का स्मरण करें। पूजा में पीले वस्त्र, पुष्प, फल, मिठाई, धूप, दीप, नैवेद्य, अक्षत आदि अर्पित करें। मां के इस स्वरूप की पूजा करने से अनाहत चक्र जागृत होता है। सारी सामग्री अर्पित करने के बाद मां की आरती करें और भोग में फल, पेठा, मालपुआ लगाएं तत्पश्चात होम दे। ध्यान लगाकर दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। सबसे आखरी में क्षमा याचना करे।
मां कुष्मांडा की पूजा के लिए मंत्र है,
‘सुरासम्पूर्णकलशं, रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां, कूष्माण्डा शुभदास्तु मे
मां कुष्मांडा का पूजा मंत्र
बीज मंत्र: – कुष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम
पूजा मंत्र: – ऊं कुष्माण्डायै नम:
ध्यान मंत्र: –
या देवी सर्वभूतेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥
माँ कूष्माण्डा देवी मंदिर –
पिपरा माफ, महोबा, उत्तर प्रदेश में स्थित हैं .
जीवनसाथी – शिव जी.
सवारी – सिंह.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...