तुम्हारे माता-पिता मुझे वोट न दें तो खाना मत खाना’, विधायक की बच्चों से अपील पर हुआ विवाद

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवेसना के एक विधायक ने बच्चों से कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर विवाद हो गया है। दरअसल विधायक ने बच्चों से कहा कि ‘अगर उनके माता-पिता मुझे वोट नहीं देते हैं तो वे खाना छोड़ दें!’ शिवसेना विधायक की इस हरकत पर विवाद हो गया है और विपक्षी पार्टियों ने शिवसेना विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी है। महाराष्ट्र की कलमनुरी विधानसभा से विधायक संतोष बांगर हाल ही में हिंगोली जिले के जिला परिषद स्कूल में गए थे। वहां विधायक ने बच्चों से कहा कि ‘अगर तुम्हारे माता-पिता अगले चुनाव में मुझे वोट न दें तो दो दिनों तक खाना मत खाना। अगर तुम्हारे माता-पिता पूछें कि खाना क्यों नहीं खा रहे हो तो कहना कि संतोष बांगर को ही वोट दें, तभी हम खाना खाएंगे।’ शिवसेना विधायक जब ये सब बच्चों से कह रहे थे, तभी किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संतोष बांगर का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब हाल ही में चुनाव आयोग ने बच्चों को चुनाव संबंधी गतिविधियों में शामिल करने के खिलाफ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी ने शिवसेना विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एनसीपी-शरद पवार के प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने कहा बांगर ने जो भी  बच्चों से कहा, वह चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के खिलाफ है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वह बार-बार नियमों का उल्लंघन करते हैं, लेकिन सरकार में होने के चलते उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। चुनाव आयोग को उनके खिलाफ बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेता विजय वडेत्तिवार ने भी संतोष बांगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री क्या उस वक्त सो रहे थे, जब उनकी पार्टी के विधायक स्कूली बच्चों से ऐसी बात कर रहे थे। संतोष बांगर पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में आ चुके हैं। बीते महीने ही उन्होंने कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री नहीं चुने गए तो वे फांसी लगा लेंगे। बीते साल एक रैली के दौरान तलवार दिखाने पर भी उनके खिलाफ शिकायत हुई थी। साल 2022 में एक कैटेरिंग मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप भी संतोष बांगर पर लग चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

रायपुर में ITMS कंट्रोल रूम का निरीक्षण, पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश—अब सिर्फ ई-चालान, 90 दिन में कोर्ट में पेशी अनिवार्य

By User 6 / February 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर स्थित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

23 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे है राधे भईया

By Reporter 1 / February 2, 2026 / 0 Comments
सलमान खान की कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की यह 2003 की क्लासिक फिल्म अब 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज हो रही है। PVR...

होलिका दहन पर साल का पहला चंद्र ग्रहण…इन 3 राशियों की पलटने वाली है किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

By User 6 / February 2, 2026 / 0 Comments
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, यानी होलिका दहन के अवसर पर पड़ने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *