छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के एक छात्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स का इस्तेमाल कर 36 छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नवा रायपुर) विवेक शुक्ला ने बताया कि संस्थान के रजिस्ट्रार (प्रभारी) डॉ. श्रीनिवास केजी की शिकायत पर द्वितीय वर्ष का छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली (21), निवासी बिलासपुर को हिरासत में लिया गया है।










