उत्तराखंड के हल्द्वानी के भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र के एक मकान में तरावीह की नमाज अदा करने व मस्जिद बनाने की चर्चा के बीच सोमवार देर रात विवाद हो गया। भाजपा व हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व जिला विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और भवन को सील कर दिया। इस बीच हिंदूवादी संगठन के एक कार्यकर्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट के सामने ही इमाम से धक्का-मुक्की शुरू कर दी और देखते ही देखते थप्पड़ जड़ दिया। इसपर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। उन्होंने देर रात कोतवाली का घेराव कर नैनीताल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकेश भट्ट समेत 40 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर किसी तरह से मामला शांत कराया।
पुलिस के अनुसार भोटियापड़ाव के शरणा कोठी के पास हाई कोर्ट के अधिवक्ता जफर सिद्दीकी का मकान है, जहां पर लंबे समय से नमाज अदा की जाती है। रमजान का महीना शुरू होने पर इस भवन में तरावीह की नमाज अदा कराई जा रही थी। सोमवार को भाजपा व हिंदूवादी संगठनों के कार्यर्ताओं को सूचना मिली कि वहां मस्जिद का निर्माण भी हो रहा है। इस पर दोनों संगठनों से जुड़े 30-40 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मकान के बाहर पहुंच गए और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इसपर तरावीह की नमाज को बीच में रोककर इमाम व मकान मालिक समेत 10-12 लोग बाहर आ गए।
वहीं, सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व जिला विकास प्राधिकरण की टीम भी मौके पर पहुंची। मकान में हो रहे निर्माण को रुकवाकर सील कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बीच आक्रोशित भाजपा पदाधिकारी व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ने इमाम मो. साहिद का कालर पकड़कर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के सामने ही इमाम को थप्पड़ मार दिया। इसपर मुस्लिम युवाओं ने कोतवाली का घेराव कर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली के बाहर नैनीताल हाईवे पर धरने पर बैठ गए। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि इमाम मो. साहिद की तहरीर पर मुकेश भट्ट समेत 40 अज्ञात के विरुद्ध धार्मिक उन्माद फैलाने, मारपीट व धमकी की धारा में प्राथमिकी की गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...