इमरान खान बोले-तीन टुकड़ों में बंट जाएगा पाकिस्तान, परमाणु ताकत भी खो देगा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अगर सेना (एस्टैबलिशमेंट) इस समय सही निर्णय नहीं लेगी, तो देश तीन टुकड़ों में बंट जाएगा और परमाणु ताकत भी खो देगा।
एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में इमरान ने कहा, ‘लोकप्रिय होने के बावजूद आप सत्ता में वापसी नहीं कर सकते, जबतक कि सेना का समर्थन न हो। बेनजीर भुट्टो के मामले में भी ऐसा ही हुआ था। इसे ध्यान में रखते हुए आपकी भविष्य की रणनीति क्या होगी?” उन्होंने कहा, ‘यहां वास्तविक समस्या पाकिस्तान व सेना की है। अगर सेना सही निर्णय नहीं लेगी, तो मैैं लिखकर देने के लिए तैयार हूं कि वे बर्बाद हो जाएंगे। शस्त्र बल सबसे पहले तबाह होंगे और पाकिस्तान तीन टुकड़ों मेें बंट जाएगा।”
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने चेताया, ‘अगर देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हुई, तो पूरी दुनिया हम पर परमाणु हथियारों को नष्ट करने के लिए दबाव बनाएगी। वर्ष 1990 मेें यूक्रेन के साथ भी ऐसा ही हुआ था।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान विनाश के रास्ते पर चल चुका है और जल्द ही दिवालिया हो जाएगा।
प्रेट्र के अनुसार, बोल न्यूज के साथ साक्षात्कार में सेना पर हमला करते हुए इमरान ने कहा कि उनकी सरकार कमजोर थी, जिसे हर जगह ब्लैकमेल किया जाता था। सत्ता की ताकत उनके पास नहीं थी। हर व्यक्ति जानता है कि पाकिस्तान में असली ताकत कहां है। दुश्मनों से देश की रक्षा के लिए ताकतवर सेना की जरूरत थी, लेकिन शक्तिशाली सेना व मजबूत सरकार के बीच संतुलन बैठने की भी आवश्यकता थी।
उल्लेखनीय है कि इमरान वर्ष 2018 में पाकिस्तान की सत्ता में आए थे और अप्रैल में उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिये प्रधानमंत्री पद से हटाया गया था। उन्होंने आरोप लगया था कि विदेशी ताकतों के इशारे पर उन्हें सत्ता से बेदखल किया गया।
डान समाचार पत्र के अनुसार, इमरान ने कहा कि वह अपनी पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैैं, जिसमें प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा की मांग की गई है। इसके बाद वह आम चुनाव की मांग में अगली रैली का एलान करेंगे। इमरान ने कहा, ‘अगर सत्ता में बैठे लोग कानूनी व वैधानिक तरीके से जल्द चुनाव नहीं कराते, तो देश गृहयुद्ध की दिशा में बढ़ जाएगा।”
इमरान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सार्वजनिक पदों के लिए उपयुक्त नहीं हैैं। फिलहाल तुर्की की यात्रा कर रहे शहबाज ने कहा कि इमरान देश के खिलाफ सरेआम धमकी दे रहे हैैं। उन्होंने ट्वीट कर इमरान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘राजनीति करें, लेकिन सीमा लांघने अथवा पाकिस्तान के विभाजन की बात मत करें।”
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *