अमेरिका में संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना हुई है। मामूली कहासुनी के बाद पांच पुलिसकर्मियों ने टायर निकोल्स (29) नामक युवक को सड़क पर ही पीट-पीटकर मरणासन्न् कर दिया। बेरहमी से पिटाई के दौरान निकोल्स माम…माम…माम (मां…मां…मां) चिल्लाता रहा लेकिन पुलिसकर्मी नहीं रुके। तीन दिन बाद अस्पताल में उस युवक की मौत हो गई। यह युवक खतरनाक ढंग से कार चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में रोका गया था। राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना को हृदय विदारक बताया है और उसकी कड़े शब्दों में निदा की है।
यह घटना सात जनवरी की है। घटना का वीडियो पुलिसकर्मियों की वर्दी में लगे कैमरों में फीड हो गया था। नजदीक के पोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी घटना का वीडियो मिला है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या, हमले, अपहरण और गलत आचरण का मामला दर्ज किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। निकोल्स अश्वेत था और सभी पांच पुलिसकर्मी भी अश्वेत समुदाय से हैं। बावजूद इसके अमेरिका में घटना पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है।
जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ मिनटों की कहासुनी के बाद पुलिसकर्मियों ने निकोल्स को कार से खींच लिया। इसके बाद एक पुलिसकर्मी उसे पकड़े रहा जबकि बाकी लात-घूंसों से उसकी पिटाई करते रहे। पुलिसकर्मियों ने युवक की बेंत से भी पिटाई की। कुछ देर बाद निकोल्स को पेट के बल लिटा दिया गया लेकिन उसकी पिटाई नहीं रुकी। घटना में शामिल दो अधिकारियों की भूमिका बेहद आपत्तिजनक नजर आ रही है। मित्रों और परिचितों ने निकोल्स को अच्छे स्वभाव वाला युवक बताया है। वह अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहता था और वह फेडएक्स नाम की कंपनी में नौकरी करता था।
निकोल्स कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो शहर में बचपन के बाद लंबे समय तक रहा था, कोविड महामारी के प्रकोप से पहले वह मेमफिस शहर में आ गया था। घटना का वीडियो सामने आने पर अमेरिका में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। मेमफिस में लोगों ने जुलूस निकालकर घटना पर विरोध जताया है। न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहनों की तोड़फोड़ की घटना हुई है। पुलिस ने इसके लिए जिम्मेदार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वैसे ज्यादातर शहरों में विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। लोगों ने पुलिस के कृत्य को अमानवीय बताया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...