गुजरात के कच्छ जिले से साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शेयर बाजार और आईपीओ (IPO) में निवेश कर रातों-रात अमीर बनने की चाहत में एक शख्स ने अपनी गाढ़ी कमाई के 16 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित को बड़ी ही चालाकी से एक फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फंसाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने ठगी की पूरी कहानी बयां की है कि कैसे साइबर अपराधियों ने उसे डिजिटल जाल में फंसाकर कंगाल कर दिया।
ठगी की यह स्क्रिप्ट व्हाट्सएप से शुरू हुई। पीड़ित को एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसे एक प्रोफेशनल इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी फोरम के रूप में पेश किया गया था। वहां ठगों ने शेयर बाजार और आईपीओ में पैसा लगाकर मोटे रिटर्न का लालच दिया। जुलाई महीने में पीड़ित को एक लिंक भेजा गया और एक ऑनलाइन फॉर्म भरने को कहा गया। फॉर्म भरते ही उन्हें एक संदिग्ध मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने का निर्देश मिला, जो असल में ठगी का मुख्य जरिया था।
पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए ठगों ने शातिराना चाल चली। शुरुआत में जब पीड़ित ने 5 हजार रुपये का निवेश किया, तो उसे तुरंत 5,245 रुपये का रिटर्न दे दिया गया। इस मुनाफे को देख पीड़ित को यकीन हो गया कि यह कंपनी और काम सही है। इसके बाद उसने विश्वास में आकर ठगों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में कुल मिलाकर 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब पीड़ित ने अपने ऐप के वॉलेट में देखा, तो उसे वहां निवेश के बजाय 18 लाख रुपये का लोन दिखाई दिया, जिसे देखकर वह हैरान रह गया।
घबराए पीड़ित ने जब अपने निवेश किए गए पैसे वापस निकालने की कोशिश की, तो विड्रॉल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने जब ठगों से संपर्क किया, तो उन्होंने पैसे रिलीज करने के नाम पर ‘प्रोसेसिंग फीस’ के तौर पर 9 लाख रुपये की और मांग कर दी। तब जाकर पीड़ित को अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों को ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप्स और लुभावने वादों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...