क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ी अपनी किस्मत चमकाते हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां स्टैंड्स में बैठा एक फैन महज एक कैच पकड़कर रातों-रात करोड़पति बन गया।SA20 के ओपनिंग मुकाबले में MI केप टाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच हाई-स्कोरिंग मैच खेला गया। मैदान पर रनों की बरसात हो रही थी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस फैन की हुई जिसने बाउंड्री के बाहर एक हाथ से शानदार कैच लपककर 1.07 करोड़ रुपये जीत लिए।
MI केप टाउन के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। 13वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। गेंद सीधे स्टैंड्स में पहुंची, जहां मौजूद एक फैन ने जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए एक हाथ से क्लीन कैच पकड़ लिया। इसी कैच के साथ उसकी किस्मत भी पलट गई। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, SA20 लीग में ‘कैच ए मिलियन’ नाम का खास नियम है। इसके तहत अगर कोई दर्शक स्टैंड्स में एक हाथ से साफ-सुथरा कैच पकड़ता है, तो उसे इनामी राशि दी जाती है। इस फैन को इस नियम के तहत 20 लाख रैंड, यानी भारतीय मुद्रा में करीब 1.07 करोड़ रुपये का इनाम मिला।
मैच की बात करें तो डरबन सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 232 रन बनाए, जो SA20 इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। डेवन कॉनवे ने 64 रन और केन विलियमसन ने 40 रनों की अहम पारी खेली। 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI केप टाउन की ओर से रयान रिकेल्टन ने अकेले दम पर मुकाबला संभाला। उन्होंने 11 छक्कों की मदद से शानदार शतक जड़ा। अंत में जेसन स्मिथ ने 14 गेंदों में 41 रन बनाकर उम्मीदें जगाईं, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। आखिरकार डरबन सुपर जायंट्स ने यह रोमांचक मुकाबला 15 रनों से जीत लिया। भले ही रयान रिकेल्टन का शतक टीम को जीत न दिला सका, लेकिन उनके छक्के पर स्टैंड्स में पकड़ा गया वह एक हाथ का कैच इस मैच का सबसे यादगार पल बन गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...