सोशल मीडिया पर कई सारे क्रूर चेहरे देखे होंगे, इसके अलावा लोग कई बार गुस्से और जज्बात में आकर एक दूसरे के साथ दरिंदगी तक पर उतर आते हैं, लेकिन कई वीडियो ऐसे होते हैं जो हमें गुस्सा तो दिलाते ही हैं। साथ ही उन्हें देखकर हमारी रूह भी कांप जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपने स्कूटर के पीछे बांधकर घसीटते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद क्रूरता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखते ही देखते यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया. मामला बेंगलुरु का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से एक स्कूटर सवार शख्स एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी गाड़ी के पीछे बांधकर बेरहमी से तेज रफ्तार में घसीटते हुए दिखाई दे रहा है। इस बेरहम शख्स ने इस कदर क्रूरता दिखाई कि सड़कों पर आने वाले गड्ढे और डिवाइडर का भी लिहाज नहीं किया। तेज रफ्तार में स्कूटर दौड़ाते हुए शख्स ने सड़क पर अधेड़ को बांधकर खूब फर्राटे भरे, जिसका वीडियो राह चल रहे लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद शख्स की जैसे ही नजर कैमरे पर पड़ी उसने गाड़ी रोक ली।
राहगीरों ने वीडियो बनाते हुए शख्स को रुकने के लिए कहा, जैसे ही शख्स ने स्कूटर को रोका वैसे ही पीछे बंधा शख्स हांफते हुए खड़ा हो गया, मानों कह रहा हो कि आज तो आप लोगों ने बचा ही लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स का स्कूटर आगे की तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं ना कहीं अधेड़ व्यक्ति की गाड़ी से उसके स्कूटर का नुकसान हुआ, और उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया, जिसकी हर तरफ आलोचना हो रही है।
वीडियो को bengaluru_ig नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा….इसे तो पकड़कर हवालात में डाल देना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा….ज्यादा पढ़ाई लिखाई शख्स में क्रूरता ला देती है क्या? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसके पिता समान है, इस तरह की हरकत करते हुए शर्म आनी चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...