बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में पहले दिन बुधवार को एक परीक्षार्थी मनीष शंकर सांसत में फंस गया। शहर का ब्रिलिएंट कान्वेंट स्कूल सिर्फ छात्राओं के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र था। मनीष को प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) के अनुसार इसी केंद्र पर परीक्षा देनी थी। वह केंद्र के अंदर प्रवेश तो कर गया परंतु परिसर में 499 छात्राओं के बीच खुद को अकेला पाकर असहज हो गया।
पहली ही पाली में परीक्षा हाल में छात्राओं के बीच खुद को अकेला देख उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गणित का प्रश्नपत्र सामने आया तो उसे हल करने के दौरान ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। विद्यालय प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है। यह केंद्र बिहारशरीफ के अल्लामा इकबाल कालेज की छात्राओं के लिए निर्धारित किया गया है।
मनीष ने बताया कि उसने विज्ञान विषय से इंटर की परीक्षा का फार्म भरा था। अतिरिक्त विषय के तौर पर गण्ाित लिया था। बुधवार को जब वह परीक्षा केंद्र पहुंचा तो वहां एक भी छात्र को न देख पहले ही घबराहट हुई। मुख्यद्वार पर कई बार मेरे प्रवेश्ा पत्र (एडमिट कार्ड) की जांच की गई, फिर परीक्षा भवन में अंदर जाने दिया गया। अंदर अचानक सिरदर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसने कहा कि अब गणित में पास नहीं करेंगे तो आगे की परीक्षा देने का कोई मतलब नहीं है। अब अगले साल ही इंटर की परीक्षा दूंगा। वैसे भी छात्राओं के बीच बैठकर परीक्षा देने का साहस मुझमें नहीं है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि परीक्षार्थी ने आनलाइन फार्म भरने के समय में ही मेल की जगह फीमेल भर दिया होगा। इस कारण बोर्ड ने उसे छात्रा समझ उसका केंद्र यहां निर्धारित कर दिया। इसमें बोर्ड की गलती नहीं मानी जाएगी। आनलाइन भरे गए फार्म के अनुसार ही परीक्षा में बैठने की व्यवस्था की जाती है। अब उसका परीक्षा केंद्र नहीं बदला जा सकता।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...