Google Analytics Meta Pixel प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक - Ekhabri.com

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

तेंदूपत्ता के नगद भुगतान में पूरी पारदर्शिता बरतें, सभी तेंदूपत्ता संग्राहकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करें -श्री कवासी लखमा

बरसात के पूर्व निर्माण कार्य को शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश

रायपुर-प्रदेश के उद्योग, वाणिज्यकर एवं आबकारी मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जिले में संचालित विकास कार्याे की समीक्षा बैठक ली। जिसमें तेंदूपत्ता संग्राहकों को नगद भुगतान पूरी पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा अर्न्तगत सृजित मानव दिवस मजदूरी के भुगतान आधार पेमेंट स्वीकृत आंगनबाड़ी पीडीएस एवं पंचायत भवन के निर्माण कार्य की प्रगति सहित मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना का कार्य स्कूल खुलने से पहले सभी मरम्मत कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौठानों में नियमित रूप से आजीविकामूलक कार्य संचालित करने एवं महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने सभी जिला स्तर के अधिकारी नियमित रूप से गौठानों का निरीक्षण कर समूह की महिलाओं को प्रेरित करने के निर्देश दिए। महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के शेष निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने एवं रीपा में संचालित गतिविधियों गोबर पेंट, ईमली चपाती, पापड़, दलिया, टोरा तेल मिल का बेहतर संचालन कर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।    बैठक में विभिन्न एजेंडाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर समीक्षा किया गया जिसमें समाज कल्याण विभाग अर्न्तगत  पेंशन योजना, दिव्यांगजनों की सहायक उपकरण प्रदाय, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण राशन विरतण, प्रधानमंत्री आवास, नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी, वन अधिकार पत्र वितरण, खाद-बीज का वितरण, पोषण बाड़ी विकास योजना, जिले में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं के बारें में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का समुचित क्रियान्वयन का कुपोषण में कमी लाने के आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। वहीं सड़क, पुल-पुलिया के शेष बचे निर्माण कार्यों को शीघ्रतापूर्वक पूर्ण करने का निर्देश दिए।   जीवनदीप समिति की बैठक मे कायाकल्प की राशि का समुचित उपयोग करने, अस्पताल में आवश्यक मरम्मत कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने सहित बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त स्टाफ एवं दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के समीक्षा के दौरान विभागों एवं ऐजेंसियों को स्वीकृत सड़क, पुल-पुलिया, भवन मरम्मत सहित सभी प्रकार के कार्याे को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कार्याे की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।   बैठक में क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम सदस्य श्री बसंत राव ताटी, श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, युवा आयोग के सदस्य श्री प्रवीण डोंगरे, बीज निगम के सदस्य श्री इम्तियाज खान, सहित जिला पंचायत के सदस्यगण, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्यगण कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, एसपी श्री आंजनेय वार्ष्णेय, सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू, डीएफओ श्री अशोक पटेल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *