Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में 3556 बीज उत्पादक किसानों को करोड़ों की प्रोत्साहन राशि - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में 3556 बीज उत्पादक किसानों को करोड़ों की प्रोत्साहन राशि

रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र को मजबूती देने और बीज उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8 करोड़ 01 लाख 97 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की।

 

यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत मंडी निधि से किसानों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रदेशभर के सैकड़ों किसान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और योजना की जानकारी प्राप्त की।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित सम्मान करते हुए यह राशि सीधे खातों में भेजी गई है। उन्होंने किसानों से धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन, मिलेट्स और सब्जी जैसी फसलों की खेती बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में धान की खेती से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें पानी की खपत अधिक होती है।

 

मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि बीज की गुणवत्ता से सरकार की साख जुड़ी होती है, इसलिए किसानों को ईमानदारी से गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकता है।

 

कार्यक्रम में बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर ने कहा कि सरकार किसानों को समय पर प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

Read Also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने टाइपोग्राफी स्कैच का किया अनावरण

 

इस दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, प्रबंध संचालक अजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के किसानों से संवाद भी किया गया, जिसमें किसानों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

गधीया आर्द्रभूमि में स्पॉट-बिल्ड और व्हिस्लिंग डक साथ दिखीं  

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *