रायपुर, 1 मई 2026।छत्तीसगढ़ में पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कछिया ने बाल हितैषी पंचायत के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर नई मिसाल पेश की है।

पीएआई 2.0 सर्वे के तहत सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण में कछिया पंचायत ने 9 थीम में से थीम-3 बाल हितैषी पंचायत में 95.71 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ पंचायत ने पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।
इस सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बधाई दी है। उन्होंने इसे जनभागीदारी आधारित विकास का प्रभावी उदाहरण बताया और अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक कहा।
ग्राम पंचायत कछिया में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। पंचायत के स्कूलों में 155 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनमें बालिकाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। बच्चों के अधिकारों की रक्षा, नियमित उपस्थिति, पोषण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पंचायत द्वारा स्कूलों का नियमित निरीक्षण, स्कूल प्रबंधन समितियों के साथ समन्वय, स्वच्छता अभियान और सुरक्षित पेयजल व्यवस्था इस सफलता के प्रमुख आधार बने हैं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के सहयोग से एनीमिया मुक्त अभियान, शत-प्रतिशत टीकाकरण और मातृ-पोषण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
पहले जहां पलायन और जागरूकता की कमी के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती थी, वहीं अब घर-घर संपर्क, अभिभावक संवाद और सामुदायिक सहभागिता के जरिए इन समस्याओं को दूर किया गया है।
पंचायत ने भविष्य के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें शत-प्रतिशत नामांकन, शून्य ड्रॉपआउट, नियमित मॉनिटरिंग और बाल सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। यह मॉडल अब अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनता जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...