Google Analytics Meta Pixel रायपुर में मुख्यमंत्री ने किया अग्रवाल समाज के नवनिर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण, दानदाताओं को किया सम्मानित - Ekhabri.com

रायपुर में मुख्यमंत्री ने किया अग्रवाल समाज के नवनिर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण, दानदाताओं को किया सम्मानित

रायपुर, 03 अप्रैल 2025:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित दानशीलता दिवस पर भव्य सम्मान समारोह और शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाज द्वारा निर्मित 200 सीट क्षमता वाले आधुनिक ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया और समाज के दानदाताओं को मंच से सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में अग्रवाल समाज की सेवा और दानशीलता के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज हमेशा मानवता की सेवा में अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का राज्य से 400 साल पुराना रिश्ता है और इस दौरान समाज ने व्यापार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

 

मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि अग्रवाल समाज के दानदाताओं ने डीकेएस अस्पताल, एम्स, शीतलबांधा तालाब जैसे कई जनहित कार्यों में सहयोग दिया है। इतना ही नहीं, कृषि विश्वविद्यालय को 1900 एकड़ भूमि का दान भी इसी समाज द्वारा किया गया है। समाज द्वारा निर्मित धर्मशालाएं, तालाब, मंदिर और गौशालाएं आज हर वर्ग को लाभ पहुँचा रही हैं।

 

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर ही नहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी समाज के लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कन्या विवाह और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करने में अग्रवाल समाज की भूमिका अहम होगी।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और प्रमुख दानदाताओं को मंच से सम्मानित किया। कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, समाजसेवी दाऊ अनुराग अग्रवाल और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *