रायपुर, 25 अक्टूबर 2024 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए चिकित्सकों से मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 514 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में निर्णय जीवन रक्षा से जुड़े होते हैं, इसलिए चिकित्सकों को दया, संवेदना और मानवता के साथ कार्य करनाचाहिए।
राष्ट्रपति मुर्मु ने यह भी बताया कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री जन औषधि योजना जैसे कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे इनसे लाखों लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने एम्स रायपुर की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यहां आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने एम्स रायपुर के छात्रों और संस्थान की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए इसे छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के लिए वरदान बताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी एम्स रायपुर की सेवाओं की सराहना की और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।
IMG 20241025 WA0021
समारोह में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, एम्स रायपुर के अध्यक्ष प्रो. जॉर्ज ए डिसूजा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...