रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को गुढियारी स्थित भारत माता चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। भारत माता की 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और दीप, धूप, कपूर के साथ संगीत की धुन पर भव्य आरती उतारी। इस कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अलावा शहर के विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में लोग जुटे।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से शामिल हुए। भारत माता की आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। पूरा कार्यक्रम स्थल भारत माता की जयघोष से गुंजायमान रहा। महाआरती के बाद छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक और गायिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया।
मोटरसाइकिल रैली में दिखा देशभक्ति का जज्बा भारत माता की महाआरती के पहले राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान से दोपहर 2 बजे विशाल मोटर साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया। रैली में करीब 4000 मोटर साइकिल चालकहाथों में तिरंगा और भगवा पगड़ी (साफा)पहनकर शहर भ्रमण के लिए निकले। मोटरसाइकिल रैली का जगह-जगह स्वागत हुआ। रैली के दौरान श्री मूणत ने लोगों का अभिवादन किया। साइंस कॉलेज मैदान से प्रारंभ हुई रैली चार घंटे में गुढियारी स्थित भारत माता चौक पहुंची।
तिरंगा मोटर साइकिल रैली में देशभक्ति का खासा उत्साह नजर आया। जहां से बाईक सवार तिरंगा लेकर निकले, लोगों ने मोबाइल में कैद किया। खासकर युवा वर्ग में आयोजन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। रैली की खास बात यह रही कि रामनगर नया सवेरा स्कूल के बच्चे भी रैली में शामिल हुए और 2 किलोमीटर तक तिरंगा लेकर साथ चले।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...