Google Analytics Meta Pixel राज्य स्तरीय आश्रय स्थल निगरानी समिति की बैठक में अध्यक्ष सुयोग्य कुमार मिश्र ने कहा- तैयार आश्रय स्थलों का संचालन जल्द शुरू करें नगरीय निकाय - Ekhabri.com

राज्य स्तरीय आश्रय स्थल निगरानी समिति की बैठक में अध्यक्ष सुयोग्य कुमार मिश्र ने कहा- तैयार आश्रय स्थलों का संचालन जल्द शुरू करें नगरीय निकाय



रायपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय आश्रय स्थल निगरानी समिति की सप्तम बैठक अध्यक्ष सुयोग्य कुमार मिश्र की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में आश्रय स्थलों की स्वीकृति, निर्माण, प्रगति एवं संचालन पर विस्तृत चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए गएं। बैठक में अध्यक्ष श्री मिश्र ने निर्देशित किया है कि जिन आश्रय स्थलों का कार्य पूर्ण हो चुके है, वहां रूकावटों को दूर कर उनका संचालन जल्द शुरू करें। बैठक में यह भी कहा गया है कि आश्रय स्थलों के लिए चिन्हांकित भूखंडों में निर्माण कार्य संचालित करें एवं ऐसे भूखंड जहां अतिक्रमण की स्थिति के कारण निर्माण कार्य की प्रक्रिया अवरूद्ध है, वहां त्वरित कार्यवाही कर आश्रय स्थल का निर्माण सुनिश्चित किया जाएं। उन्होंने कहा है कि अतिक्रमण की वजह से निर्माण कार्य में विलंब होने पर अब आश्रय स्थल निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जाएगी।



बैठक में मिश्र ने कहा कि जो आश्रय स्थल पूर्ण हो चुके हैं, उसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए एवं इसके लिए बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आश्रय स्थल के संबंध में सूचना पट्टिका लगाकर जन सामान्य को इसकी उपलब्धता की जानकारी दी जाए। इस बैठक में समिति के सदस्य गौतम बंदोपाध्याय, रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री प्रभात मलिक, शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे, शहरी विकास अभिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष टिकरिया, उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेंद्र कुमार दोहरे, परियोजना अधिकारी गोपालराम साहू भी सम्मिलित रहे।

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सभाकक्ष में आयोजित निगरानी समिति की इस सातवीं बैठक में छत्तीसगढ़ शहरी बेघर नीति-2020 पर चर्चा की गई एवं छठवीं बैठक में समिति द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में की गई कार्यवाही की जानकारी समिति को दी गई, साथ ही पूर्ण रूप से निर्मित आश्रय स्थलों की कोरोना काल में बेहतर उपयोगिता के संबंध में भी समिति को अवगत कराया गया। इस दौरान बैठक में रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री प्रभात मलिक ने समिति को अवगत कराया कि रायपुर में पंडरी बस स्टैण्ड के समीप 80 बिस्तरों वाला आश्रय स्थल एवं भीमराव अम्बेडकर वार्ड मोवा में 50 बिस्तरों का आश्रय स्थल संचालित है, जिनका उपयोग कोरोना की विषम परिस्थितियों में बाहरी व्यक्तियों को क्वॉरेंटाईन करने के लिए भी किया गया।

वर्तमान में तिल्दानेवरा, धमतरी, महासमुंद, सरायपाली, बलौदाबाजार, दुर्ग, कवर्धा, भिलाई, बेमेतरा, अहिवारा, जामुल, कुम्हारी, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, बालोद, जगदलपुर, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, अम्बिकापुर, सूरजपुर, जशपुर, बलरामपुर, बैकुण्ठपुर, सारंगढ़, रायगढ़, मुंगेली, बिलासपुर, चांपा, दीपिका, गरियाबंद, दंतेवाड़ा में आश्रय स्थल संचालित किए जा रहे हैं। बैठक में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के आयुक्त आशुतोष चतुर्बेदी, नगर निगम धमतरी के आयुक्त मनीष मिश्रा, नगर निगम भिलाई के उपायुक्त सुनील अग्रहरी, रतनपुर के सीएमओ मनीष वारे, भाटापारा के सीएमओ लाल अजय बहादुर सिंह, खैरागढ़ सीएमओ कुलदीप झा, नगर निगम कोरबा के कार्यपालन अभियंता आर.के. महेश्वरी सहित नगर निगम एव नगर पालिका परिषदों के अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित इस समिति को अवगत कराया गया कि राज्य में 55 आश्रय स्थल स्वीकृत हैं, जिनमें से 39 आश्रय स्थल वर्तमान में संचालित हैं एवं 04 आश्रय स्थलों का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है एवं 5 आश्रय स्थल निर्माण पूर्ण होकर असंचालित एवं 3 निविदा प्रक्रियाधीन हैं। इस योजना के तहत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आश्रय स्थल निर्मित कर बेघर व्यक्तियों एवं परिवारों को निश्चित समयावधि के लिए ठहराने हेतु व्यवस्था नगरीय क्षेत्रों में की जाती है। ज्ञातव्य है कि कोरोना काल में छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरीय निकायों में निर्मित आश्रय स्थलों में ही हजारों बेघर परिवारों को मूलभूत सुविधाओं के साथ ठहराने की समुचित व्यवस्था की गई, जिसकी आज समिति की बैठक में सराहना भी की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *