Google Analytics Meta Pixel शूटऑफ में आइ शील्ड पर बैठी मक्खी, विजयवीर को रजत से करना पड़ा संतोष - Ekhabri.com

शूटऑफ में आइ शील्ड पर बैठी मक्खी, विजयवीर को रजत से करना पड़ा संतोष

डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे आइएसएसएफ विश्व कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला भारत के विजयवीर और इस्टोनिया के पीटर ओलसेक के बीच था। आठ राउंड के बाद दोनों का स्कोर बराबर रहा। दोनों ने 40 में से 26 टारगेट हिट किए। जिसके बाद टाईब्रेकर के माध्यम से प्रतियोगिता का फैसला हुआ, जिसमें ओलसेक ने बाजी मार ली। ओलसेक ने पांच में चार, जबकि विजयवीर ने एक लक्ष्य भेदा। इस दौरान उनकी आइ शील्ड पर एक मक्खी बैठ गई थी, जिसने उन्हें परेशान किया। इस कारण उनका ध्यान भटक गया और वह लक्ष्य भेद नहीं सके। विजयवीर को फिर रजत से संतोष करना पड़ा। इस कारण वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। अगर ओलसेक यूरोपियन टूर से ओलंपिक कोटा हासिल कर लें, तो विजयवीर विश्व रैंकिंग के आधार पर कोटा हासिल कर सकते हैं।

भारतीय निशानेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। भारत को 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में पुरुष टीम स्पर्धा और मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक मिले तो 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष टीम स्पर्धा में भारत के स्वप्निल कुसाले, चैन सिंह और नीरज कुमार ने अमेरिका को 47-25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय तिकड़ी ने अमेरिका के निकोलस मोवरर, टिमोथी शेरी और पैट्रिक सुंदरमन को आसानी से हराकर इस टूर्नामेंट का 12वां स्वर्ण पदक जीता। भारतीय निशानेबाजों ने पहली सीरीज में 10.1, 10.5, और 9.5 का स्कोर किया जबकि अमेरिका के खिलाड़ियों ने 9.9, 9.8 और 9.5 अंक जुटाए। अमेरिकी निशानेबाजों ने इसके बाद अगली तीन सीरीज में अपने खेल के स्तर को ऊंचा किया लेकिन वे कभी भारतीय टीम की बराबरी नहीं कर सके। भारतीय टीम को फाइनल में गुरुवार को हंगरी का सामना करना था लेकिन अपने स्टार निशानेबाज पीटर सिडी से जुड़े विवाद के कारण हंगरी के हट जाने से उसे क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर काबिज अमेरिका के खिलाफ खेलना पड़ा। बुधवार को क्वालीफिकेशन में 875 अंक के साथ भारतीय टीम पहले स्थान पर थी जबकि इस्तवान पेनी, जावान पेकलर और सिडी की हंगरी की टीम दूसरे स्थान पर थी।

वहीं संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने यूक्रेन के सेरही कुलीश और एन इलिना को 31-29 से हराया। इस अनुभवी जोड़ी के अलावा भारत की एक युवा जोड़ी भी पदक जीतने में सफल रही। एश्र्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अमेरिका के तिमोथी श्ोरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31-15 से मात दी। इस विश्व कप में भारत के कुल पदकों की संख्या 25 हो गई है। भारत ने 12 स्वणर््ा पदक के साथ सात रजत और छह कांस्य पदक जीते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...