Google Analytics Meta Pixel श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए राजिम माघी पुन्नी मेले में पूर्ववत रहेगी व्यवस्था - Ekhabri.com

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए राजिम माघी पुन्नी मेले में पूर्ववत रहेगी व्यवस्था

राजिम माघी पुन्नी मेला केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न
कोविड गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा
रायपुर। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज राजिम माघी पुन्नी मेला की केंद्रीय समिति की बैठक राजिम नगर पंचायत के मंगल भवन में संपन्न हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल भी मौजूद थे। बैठक में राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में धर्मस्व मंत्री श्री साहू ने कहा कि परंपरा के अनुरूप इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन 16 फरवरी से 1 मार्च तक होगा। इस दौरान 3 स्नान पर्व 16 फरवरी, 23 फरवरी एवं 1 मार्च को होगा। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगें। बेरिकेडिंग, सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। मंत्री श्री साहू ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पूर्व आयोजन की तरह सड़क, शौचालय, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सफाई आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विभागों को भी उनके कार्य के अनुरूप जिम्मेदारी दी गई
इसी तरह अन्य विभागों को भी उनके कार्य के अनुरूप जिम्मेदारी दी गई है। लोक निर्माण विभाग को सड़कें चौड़ा करने, जल संसाधन विभाग को संगम और कुंड की तैयारी करने, वन विभाग को बांस बल्ली, पीएचई विभाग को पेयजल, शौचालय और अन्य संबंधित विभागों को उसके पूर्व अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागों को निर्देशों को तत्काल अमल में लाने को कहा गया है। मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने गरियाबंद जिले के कलेक्टर नम्रता गांधी को इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कतिक कार्यक्रम में स्थानीय समिति को प्रथमिकता दी जाएगी। यहां पर राज्य स्तर के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसके लिए मुख्य मंच के अलावा एक और स्टेज कुलेश्वर मंदिर के पास बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में स्थानीय संत महात्माओं को आमंत्रण दिया जाएगा। मेला के दौरान जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सुझाव को भी महत्व देते हुए तदानुसार आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री भगत ने कहा कि विभाग द्वारा राजिम पुन्नी मेला के आयोजन में जो भी मदद की आवश्यकता होगी, दी जाएगी। उन्होंने इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं की जानकारी स्टाल लगाकर दी जाएगी। राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल ने कहा की मेले में साफ सफाई की व्यवस्था पुख्ता हो तथा राजिम के आसपास जमीनों में हुए बेजा कब्जा को हटाया जाए। श्री शुक्ल ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए तीन स्थानों पर कम से कम दाल भात सेंटर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर निगरानी समिति गठित करने के साथ ही स्थानीय कलाकार और अन्य जनप्रतिनिधियों को पुरस्कार हेतु विशेष तौर पर महत्त्व देने का सुझाव दिया। कलेक्टर नम्रता गांधी ने राजिम माघी पुन्नी मेला से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गरिमा के अनुरूप मेले के आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान मौजूद नागरिकों और पत्रकारों ने भी आवश्यक सुझाव रखें। बैठक में केन्द्रीय समिति के सदस्य, राजिम नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर, गोबरा नवापारा पालिका के अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर गरियाबंद नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव, अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...