छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय राजवंश पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का शुभारंभ

इतिहास लेखन में राजनीतिक और सांस्कृतिक सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए

रायपुर-संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय राजवंश पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का शुभारंभ महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर के सभागार में किया गया। आज तीन अकादमिक सत्र संपन्न हुए, जिसमें 12 शोध पत्र पढ़े गए और 6 व्याख्यान हुए। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभाग से प्रकाशित शोध संक्षेपिका और नव उत्खनित स्थल रीवा के उत्खनन प्रतिवेदन का विमोचन किया गया। शुभारंभ सत्र में आमंत्रित अतिथि पद्मश्री अरुण कुमार शर्मा आधार वक्ता प्रोफेसर लक्ष्मी शंकर निगम, आचार्य रमेंद्र नाथ मिश्र और प्रोफेसर ब्योमकेश त्रिपाठी वक्ता के रूप में उपस्थित थे। प्रोफेसर ब्योमकेश त्रिपाठी ने संगोष्ठी में कहा कि क्षेत्रीय इतिहास लेखन के दौरान केवल राजनीतिक सीमाओं को ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक सीमाओं को भी ध्यान में रखना चाहिए तभी इतिहास लेखन के न्याय हो पाएगा। आचार्य रमेंद्र नाथ मिश्र ने अपने उद्बोधन में अध्येताओं और शोधार्थियों को शोध कार्य में ईमानदारी से कार्य करने और साथ ही पूर्ववर्ती विद्वानों के द्वारा किए गए कार्यों से अवगत होने का सुझाव दिया जिससे उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे शोध कार्य प्रासंगिक बन सके। प्रोफेसर लक्ष्मी शंकर निगम ने अपने आधार वक्तव्य में छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय राजवंशों के विषय में कालक्रमानुसार चर्चा करते हुए उनके इतिहास और पुरातत्व के अनुसंधान में आने वाली कठिनाइयों और इतिहास की विलुप्त कड़ियों को जोड़ने के लिए समुचित प्रयास किए जाने के संबंध में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय राजवंशों के इतिहास लेखन में उत्खनन से प्राप्त सामग्री जैसे अभिलेख, मुहर, मुद्राएं और अन्य पुरावस्तुओं को भी शामिल करते हुए उनके आधार पर इतिहास प्रस्तुत किया जाना चाहिए। संस्कृति सचिव श्री अन्बलगन पी ने क्षेत्रीय राजवंशों के अध्ययन के महत्व के बारे में बतलाते हुए छत्तीसगढ़ में इतिहास संग्रहालय बनाने के संबंध में शासन की योजना के बारे में चर्चा की। विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने शोध संगोष्ठी के उद्देश्य की संक्षिप्त जानकारी दी। अकादमिक सत्रों की अध्यक्षता आचार्य रमेंद्र नाथ मिश्र, प्रोफेसर ब्योमकेश त्रिपाठी और प्रोफेसर दिनेश नंदिनी परिहार ने की। सत्र संयोजन में बोधगया के डॉ. सचिन मंदिलवार, संबलपुर के डॉ. अतुल कुमार प्रधान और अमरकंटक के डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अकादमिक सत्रों की समाप्ति के बाद रायपुर के लोकरंजनी लोककला मंच सांस्कृतिक संस्था के डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर और उनके साथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...