उत्तर प्रदेश के कानपुर के इत्र की गंध सिलीगुड़ी पहुंच गई है। आयकर विभाग ने सिलीगुड़ी समेत उत्तर बंगाल के कुल 25 स्थानों पर एक साथ छापा मारा है। बीते वर्ष दिसंबर के आखिरी में डायरेक्टरेट ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने देश के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर छापा मारा था। कानपुर के आनंदपूरी स्थित घर से 177 करोड़ 45 लाख और कन्नौज स्थित मकान से 19 करोड़ 3 लाख नकद बरामद हुई थी। इसके अलावा 23 किलो सोना और छह ड्राम चंदन का तेल भी बरामद हुआ था। इसी मामले की जड़ कुरेदते-कुरेदते आयकर विभाग ने एक साथ 25 स्थानों पर छापा मारा।
आरोपित पीयूष जैन इत्र के साथ गुटखा का बड़ा कारोबारी है और यह किसी से छिपा नहीं कि गुटखा बनाने में लगने वाला सुपारी के अधिकांश हिस्सा तस्करी के मार्फत ही उपलब्ध होता है। पीयूष जैन के गुटखा कारखाने में भी तस्करी की सुपारी पहुंचती थी। पहुंचाने वाला सुपारी किंग नारायण अग्रवाल ही है।
नारायण अग्रवाल सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी प्रखंड क्षेत्र का निवासी है। नक्सलबाड़ी से होकर गुजरी एशियन हाईवे सड़क किनारे उसकी एक राइस मील है। हाथी के दिखाने वाले दांत की तरह राइस और रियल इस्टेट का इसका धंधा है, जबकि नारायण अग्रवाल मुख्य रूप से सुपारी तस्कर गिरोह का मुख्य सरगना है।
सुपारी तस्करी कारोबार में नारायण अग्रवाल का चिन्ह एनजी (NG) है। नारायण अग्रवाल द्वारा भेजे गए सुपारी की हर बोरी पर यह मार्क अंकित होता है। बर्मा, मणिपुर, असम कर साथ पड़ोसी देश नेपाल और मलेशिया की सुपारी सिलीगुड़ी चिकेन नेक से होकर पीयूष जैन के गुटखा कारखाने में पहुंचाया जाता था। और तस्करी का रुपया हवाला के जरिये उस तक पहुंचाया जाता था। इसी कड़ी के आधार पर पीयूष जैन से जुड़े सुपारी तस्कर और हवाला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।
नक्सलबाड़ी स्थित नारायण अग्रवाल के घर, उसके राइस मिल, सिलीगुड़ी के स्टेशन फीडर रोड स्थित उसके कार्यालय के साथ पूरे देश मे हवाला किंग माना जाने वाले जुगल जोशी के खालपाड़ा स्थित दुकान और कार्यालय पर छापेमारी हुई है। नारायण अग्रवाल और जुगल जोशी के कार्यालय से करोड़ो रूपये की बरामदगी होने की खबर मिल रही है। इसके अतिरिक्त उत्तर बंगाल के धुपगुड़ी, फालाकाटा व अन्य कई स्थानों पर आयकर विभाग के छापेमारी हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...