दुर्ग। चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में आज़ादी का अमृत उत्सव बेहद हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि इस चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा ने ध्वजारोहण किया एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बारिश की तेज़ बूंदे भी कार्यक्रम के आयोजन की उमंग व उत्साह पर कोई प्रभाव न डाल सकी।
मुख्य अतिथि डॉ. पात्रा सर के अपने उद्बोधन में कहा कि आज भारत की ओर पूरा विश्व आशा भरी निगाह से देखता है। हमारा देश प्रेम साल में दो दिन ही नहीं बल्कि हर दिन व पूरे जीवन यूँ ही बना रहना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. देशकर ने शहीदों को नमन करते हुए कोविड काल में डॉक्टर्स और स्टॉफ के योगदान को सराहना की। वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षक डॉ. ओमेश खुराना ने करोना संक्रमण काल में सफाई कर्मचारियो व पैरामेडिकल स्टॉफ के विशेष योगदान पर उनका वंदन किया।
नर्सिंग स्टॉफ जैकलिन दान ने कहा कि हम सब अपने प्रयासों से चंदूलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्यालय व सम्बद्ध चिकित्सालय को इतना विकसित करेंगे कि यहाँ की सेवाएं किसी भी प्राइवेट अस्पताल की सेवाओं से भी बेहतर बन पड़ेंगी।
इस अवसर पर आयोजित संस्कृति कार्यक्रम में डॉ. सुरप्रीत चोपड़ा, डॉ. सृजन काज़ा, डॉ. स्नेहा वर्मा, डॉ. हर्षा रामटेके, डॉ. वर्तिका सिंह सहित चिकित्सा छात्रों साकेत, त्रिलोक व मेघदीप ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी व कार्यक्रम का सुमधुर संचालन डॉ. नवीन गुप्ता ने किया।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...