Google Analytics Meta Pixel भारत पाकिस्तान में एलओसी पर फायरिंग नहीं करने पर बनी सहमति - Ekhabri.com

भारत पाकिस्तान में एलओसी पर फायरिंग नहीं करने पर बनी सहमति

भारत और पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) समेत सीमा के दूसरे सेक्टरों पर अब दोनों ही देश फायरिंग नहीं करेंगे। दोनों देश लंबे समय से जारी संघर्ष विराम उल्लंघन का दौर रोकने पर सहमत हो गए हैं। यह सहमति दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच हुई बातचीत में बनी। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर संघर्ष विराम समझौतों का कड़ाई से पालन करने की बात कही। यह सहमति 24-25 फरवरी की मध्यरात्रि से लागू हो गई है। इस बीच अमेरिका ने इसका स्वागत किया है।
भारत और पाकिस्तान के गंभीर उतार-चढ़ाव वाले रिश्तों के लिहाज से संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं करने पर बनी सहमति एक महत्वपूर्ण कदम है। सर्जिकल स्‍ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक के मुहाने पर पहुंच चुके संबंधों के दौर में संघर्ष विराम समझौते का पालन करने की आपसी रजामंदी रिश्तों को ट्रैक पर लाने के प्रयासों का संकेत है। सीमा पर गोलीबारी का सिलसिला रोकने पर बनी सहमति को लेकर सेना की ओर से जारी बयान में दोनों डीजीएमओ के बीच हाटलाइन पर हुई बातचीत का हवाला दिया गया।

संघर्ष विराम पर अमल को लेकर बनी इस ताजा सहमति के संदर्भ में पाकिस्तानी सेना ने भी इस्लामाबाद में इसी तरह का बयान जारी किया। सीमा पर श्ाांति की दिश्ाा में हो रही इस श्ाुरुआत को आगे बढ़ाने में अड़चन से बचने के लिए भी दोनों डीजीएमओ ने दोहराया कि किसी भी अप्रत्याश्ाित स्थिति या गलतफहमी का हल निकालने के लिए हाटलाइन संपर्क और बार्डर फ्लैग मीटिग के मौजूदा तंत्र का उपयोग किया जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए 2003 से ही संघर्ष विराम समझौता लागू है। मगर पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से आतंकवाद को प्रोत्साहित करने की निरंतर रणनीति के चलते इसका पालन काफी कम हुआ है। पिछले कुछ वर्षों से तो एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन और भारी हिंसक गोलीबारी का सिलसिला तो थमने का नाम ही नहीं ले रहा था।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ‘व्हाइट हाउस” के प्रेस सचिव ने न्यूज ब्रीफिंग में कहा, ‘दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है जो हमारे साझा हित में है और हम दोनों देशों को इस प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...