Google Analytics Meta Pixel भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना, जापान को छोड़ा पीछे - Ekhabri.com

भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना, जापान को छोड़ा पीछे

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर आई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह उपलब्धि देश की लगातार मजबूत हो रही आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। आईएमएफ द्वारा हाल ही में जारी ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2025 में भारत की नॉमिनल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) बढ़कर 4,187.017 अरब डॉलर हो जाएगी। वहीं, जापान की जीडीपी का आकार 4,186.431 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इन आंकड़ों के साथ ही भारत आर्थिक महाशक्तियों की सूची में एक पायदान ऊपर आ गया है।वर्तमान में, भारत से आगे केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी हैं। आईएमएफ की रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि भारत जल्द ही जर्मनी को भी पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

 

 

आईएमएफ के आकलन के मुताबिक, भारत 2028 तक जर्मनी को पछाड़ सकता है। इससे पहले, भारत के 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की संभावना है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 5,069.47 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। वहीं, 2028 तक भारत की जीडीपी का आकार 5,584.476 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि इसी अवधि में जर्मनी की जीडीपी 5,251.928 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

 

 

आईएमएफ के अनुमान के अनुसार, इस साल यानी 2025 में भारत की जीडीपी 6.2% की दर से बढ़ सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में जारी रिपोर्ट में आईएमएफ ने भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान जताया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं, अमेरिका और चीन, अगले 10 साल तक अपनी रैंकिंग बरकरार रख सकते हैं। आईएमएफ की रिपोर्ट इस बात पर भी जोर देती है कि ‘ट्रंप टैरिफ’ जैसे बाहरी कारकों के बावजूद, भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो वर्षों तक 6% से अधिक की ग्रोथ रेट बनाए रखने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश होगा।

Read Also  सिरोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट: गांवों से ज्यादा शहर में कोरोना संक्रमण अधिक

 

 

 

आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हमारे अप्रैल 2025 के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में 2.8 प्रतिशत की कमजोर ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है, जिसमें 127 देशों की वृद्धि दर में गिरावट शामिल है, जो ग्लोबल जीडीपी का 86 प्रतिशत है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *