नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर उपजे तनाव को कम करने के लिए आज एक बार फिर दोनों देशों के डिवीजन-कमांडर्स (मेजर जनरल स्तर) के बीच बातचीत हो सकती है. इससे पहले दोनों देशों के बीच 6 जून को भी कई घंटे तक सीमा-विवाद को लेकर बैठक हुई थी.
इससे पहले 6 जून को हुई बैठक में दोनों देशों के कमांडरों में इस बात पर सहमति बनी थी कि भारत और चीन के बीच सीमा के सभी 4 फेस ऑफ पर सैन्य कमांडरों के बीच मीटिंग की जाएगी.
सूत्रों की मानें तो जिन जगह पर डिसइंगेजमेंट हुआ है, वो गोगरा (हॉट स्प्रिंग) के करीब पाउंट 14, 15 और 17 हैं. यहां पर दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे हैं. गैलवान घाटी में चीन ने अपने टेंट पहले ही कम कर लिए थे और सभी टेंट चीन की सीमा में थे. इसलिए गैलवान घाटी को लेकर भारत चिंतिंत नहीं था. लद्दाख का गोगरा इलाका हॉट-स्प्रिंग के करीब है.
ये गैलवान घाटी का ही क्षेत्र है जो एसएसएन यानी सब-सेक्टर नार्थ का हिस्सा है. ये इलाका इसलिए सामरिक तौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि फिंगर-एरिया तक पहुंचने के लिए भारतीय सैनिक अब इस इलाके को एक विकल्प रास्ते के तौर पर अपनाने लगे हैं. अभी तक फिंगर एरिया तक पहुंचने के लिए पैंगोग-त्सो के करीब से फॉबरांग होकर एक रास्ता था, लेकिन गोगरा के इस्तेमाल से चीनी सेना को मिर्ची लग गई, जिसके कारण चीनी सेना यहां अपनी तैनाती मजबूत कर रही थी और डेरा डालकर बैठ गई थी. दोनों देशों के बीच विवाद का अब मुख्य मुद्दा फिंगर एरिया ही है. जहां दोनों देशों की सेना बड़ी तादाद में तैनात हैं.
पिछली मीटिंग करीब छह घंटे तक चली थी
शीर्ष सैन्य सूत्रों के मुताबिक बीते 6 जून को चुशूल-मोल्डो में हुई दोनों देशों के सेना कमांडरों की बातचीत में भारत ने अपनी बातें खरे तरीके से चीनी कमांडर के सामने रख दी हैं. पिछली मीटिंग करीब छह घंटे तक चली थी.
सीमा पर चल रहे गतिरोध के बीच भारत ने साफ किया है कि मौजूदा स्थिति नियंत्रण में है और चीन ने भारत की लाइन ऑफ कंट्रोल में भीतर घुसकर गलवान घाटी और भारत के पेट्रोलिंग पॉइंट 14 को पार कर किसी इलाके पर कब्ज़ा नहीं किया है. दरअसल चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपने दावों को बार-बार बदलता रहा, इसके मद्देनज़र भारत ने पहली बैठक में आग्रह किया है कि वो एक बार ज़मीन पर अपने दावे को स्पष्ट करे.
इसके लिए गलवान घाटी के करीब पेट्रोलिंग पॉइंट 14, पेट्रोलिंग पॉइंट 15, पेंगोंग झील के फिंगर एरिया 4-8 के बीच और हॉट स्प्रिंग पर दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की बातचीत होगी. शीर्ष सूत्रों के मुताबिक पहले चीन को अपने सैनिकों को हटाना होगा, क्योंकि वो पहले आए थे.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...