निचली उछाल और तेज ग्रासकोर्ट के कारण भारत की डेविस कप टीम डेनमार्क के खिलाफ शुरू होने वाले विश्व ग्रुप प्लेआफ मुकाबले में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी युकी भांबरी ने टीम में वापसी की है, जिससे मेजबान टीम को फायदा मिलेगा। घुटने की चोट के कारण पिछले चार साल वह बाहर रहे और भारत को उनकी कमी खूब खली।
भारत के लिए पहला सिंगल्स मुकाबला रामकुमार रामनाथन खेलेंगे, जिनका सामना दुनिया के 824वें नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टियन सिग्सगार्ड से होगा। युकी का सामना 305वीं रैंकिंग वाले मिकाले टोर्पेगार्ड से होगा। रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम मजबूत है लेकिन डेविस कप में खिलाड़ी अप्रत्याशित प्रदर्शन कर सकते हैं लिहाजा सब कुछ मैच के दिन पर निर्भर करेगा।
नीची उछाल होने के कारण ही प्रजनेश गुणेश्वरन की जगह युकी को सिंगल्स में उतारने का फैसला किया गया क्योंकि यह उनके अनुकूल कोर्ट है। रोहन बोपन्ना और रामकुमार साथ खेलते हैं लेकिन भारतीय कप्तान रोहित राजपाल ने डबल्स में बोपन्ना के साथ दिविज शरण को चुना। उन्होंने कहा कि तीन मैच खेलाकर वह रामकुमार पर शारीरिक और मानसिक दबाव नहीं बनाना चाहते।
भारत विश्व ग्रुप-1 के पहले दौर में फिनलैंड से हारने के बाद प्लेआफ में पहुंचा, जबकि डेनमार्क मोरक्को को विश्व ग्रुप-2 मुकाबले में हराकर यहां पहुंचा है। भारत और डेनमार्क 1984 के बाद पहली बार खेलेंगे। उस समय भारत ने डेनमार्क को 3-2 से हराया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
June 29, 2026 /
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...