भारत चौथी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया। मैच के दौरान विराट और अय्यर ने शतक बनाए, जबकि शमी ने 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की कमर तोड दी। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतकों के बाद मोहम्मद शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को 12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 134 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत ने पहले खेलने के बाद 397 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 327 रनों पर ढेर हो गई।
टीम इंडिया को बधाई का तांता, पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक ने दी बधाई
पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया. शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच पक्का कर दिया। फाइनल के लिए शुभकामनाएँ! वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि फाइनल में प्रवेश बॉस की तरह किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ”शाबाश, टीम इंडिया! पूरे खेल में टीम वर्क और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन. विराट, अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए बधाई. कप ले आओ लड़कों!”
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, ”INDIA की शानदार जीत और World Cup के फ़ाइनल में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई! देश की जीत में विराट कोहली की शानदार बैटिंग और मोहम्मद शमी की ऐतिहासिक बॉलिंग और पूरी टीम इंडिया की एकजुटता के लिए विशेष बधाइयां और फ़ाइनल के लिए शुभकामनाएं! जीतता रहेगा इंडिया!” प्रियंका गांधी ने कहा, ”एक यादगार मैच में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 70 रनों से जीत हासिल करके टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गयी है. बहुत-बहुत बधाई. बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन के साथ मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी में सात विकेट लेकर एक और रौशन मिसाल मिसाल सामने रखी है.देशवासियों को आलोक-पर्व फिर से मुबारक हो।” सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारत की जीत पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, ”न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 70 रन की शानदार जीत के साथ विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर टीम इंडिया, क्रिकेट प्रेमियों और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई विश्व कप की ट्रॉफी अब बस एक जीत दूर है. रविवार को वो ट्रॉफी हमारी होगी।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...