कूटनीति में जैसे को तैसे का फार्मूला आजमाते हुए भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग और ब्रिटिश उच्चायुक्त के आवास पर सुरक्षा घेरे में कमी कर दी है। इन दोनों स्थलों के बाहरी गेट के पास लगे बैरिकेड्स और सुरक्षा बंकरों को दिल्ली पुलिस ने हटा दिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने उच्चायोग के बाहर लगे बैरिकेड्स व बंकर वहां आने जाने वाले लोगों की सहूलियत को देखते हुए हटाए हैं, उन्हें आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन माना जा रहा है कि जिस तरह से लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तान समर्थकों के उपद्रव को वहां की पुलिस रोकने में असफल रही है, उसे देखते हुए भारत ने यह सांकेतिक कदम उठाया है।
दिल्ली पुलिस की तरफ से उठाए गए इस कदम के बारे में विदेश मंत्रालय या ब्रिटिश उच्चायोग ने कोई बयान नहीं दिया है। देश में स्थित हर विदेशी दूतावास/उच्चायोग या विदेशी एजेंसी को सुरक्षा देने में विदेश मंत्रालय भी सलाह देता है लेकिन इस प्रकरण पर प्रवक्ता अरिदम बागची ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। ब्रिटेन उच्चायोग के प्रवक्ता ने बस इतना कहा कि, “सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर हम कोई बयान नहीं देते।”
रविवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तान समर्थकों ने उपद्रव किया था और भारतीय तिरंगे का अपमान किया था, इस दौरान ब्रिटिश प्रशासन वहां सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रहा। हालांकि भारतीय एजेंसियों ने पहले ही ब्रिटेन सरकार को अपने उच्चायोग की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का आग्रह किया था। इसके बावजूद कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। ताजा प्रकरण को इसकी ही प्रतिक्रिया माना जा रहा है।
सनद रहे कि हाल के दिनों में ब्रिटेन, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोगों या वाणिज्य दूतावासों के सामने खालिस्तान समर्थकों ने हिसक विरोध प्रदर्शन किए हैं। भारत ने इन सभी देशों के सामने अपनी चिंता जताई है। रविवार की घटना के बाद भारत सरकार ने भारत में ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त को तलब कर कड़े शब्दों में अपना विरोध जताया था। इसके एक दिन बाद अमेरिका के प्रभारी राजदूत को भी विदेश मंत्रालय ने तलब किया था और सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले को लेकर अपनी चिंता जताई थी। इन दोनों देशों को भारत कई बार कह चुका है कि उनके दूतावासों की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।
उधर, खालिस्तान समर्थकों के हमले और हिंसा से बचने के लिए बुधवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां अधिक पुलिसकर्मी और अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाए गए है। दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर बैरिकेड्स हटाने के भारत के कदम के बाद ब्रिटिश सरकार ने ये कदम उठाया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...