दो दिन की रूस यात्रा के बाद जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग मास्को से विदा हो रहे थे तब उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के चेहरे पर संतोष भरी मुस्कान थी। चिनफिंग ने आश्वस्ति भरे शब्दों में दुभाषिये के जरिये उनसे कहा, वह बदलाव हो रहा है जो पिछले 100 वर्षों में नहीं हुआ और हम दोनों साथ मिलकर इस बदलाव का नेतृत्व करेंगे। जाहिर है इस वाक्य ने पश्चिम की शंकाएं और बढ़ाई होंगी। अमेरिका से इस पर प्रतिक्रिया भी आ गई। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा, दोनों देश मिलकर दुनिया में अमेरिका और नाटो का प्रभाव कम करने का सपना देख रहे हैं। उनके संबंध सुविधा वाली शादी जैसे हैं।
विदाई की बेला में चिनफिंग ने पुतिन का हाथ गर्मजोशी से थामकर कहा- प्रिय मित्र, अपना ध्यान रखना। जवाब में रूसी राष्ट्रपति ने हवा में हाथ हिलाते हुए चिनफिंग को सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामना दी। इसके बाद चिनफिंग अपने हवाई जहाज में जा बैठे और जहाज ने विनकोवो एयरपोर्ट छोड़ दिया। इससे पहले फरवरी 2022 में दोनों नेताओं ने बीजिंग में हुई मुलाकात में हर सीमा से परे दोस्ती का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद ही 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस का हमला शुरू हो गया था जिसने विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं में खुद को दर्ज करा लिया है।
इससे पहले दोनों नेताओं ने अमेरिका की एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था की अवधारणा को खारिज करते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत करने का एलान किया। दोनों देशों ने सैन्य संगठन नाटो के विस्तार के प्रति आपत्ति को भी सार्वजनिक किया है। पुतिन ने यूक्रेन में चीन की शांति योजना लागू करने के प्रयास पर सकारात्मक रुख दिखाया, कहा- यूक्रेन और पश्चिमी देशों के सकारात्मक रुख से ही वहां पर शांति स्थापित हो सकती है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने इस शांति योजना को खारिज कर दिया है और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि किसी भी शांति वार्ता के लिए पहली शर्त यह होगी कि रूसी सेना पूरी तरह से यूक्रेन की धरती छोड़कर पीछे जाए। चीन की शांति योजना में इस पर एक भी शब्द नहीं लिखा है।
चीन और रूस ने चालू वर्ष में व्यापार को और बढ़ाने पर सहमति जताई है। यूक्रेन युद्ध के दौरान चीन रूस का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार बनकर उभरा है और दोनों देशों के बीच बीते 13 महीनों में करीब 200 अरब डालर का व्यापार हुआ है। दोनों देशों के बीच नई गैस पाइपलाइन डालने पर भी समझौता हुआ है। चिनफिंग ने पुतिन को इसी वर्ष चीन के दौरे के निमंत्रण दिया है जिसे रूसी नेता ने स्वीकार कर लिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...