Google Analytics Meta Pixel कार्तिक और आवेश के दम पर जीता भारत - Ekhabri.com

कार्तिक और आवेश के दम पर जीता भारत

दिनेश कार्तिक के अर्धशतक और आवेश खान की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने राजकोट में शुक्रवार को चौथे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कार्तिक ने 27 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली, जिसके चलते भारत ने छह विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 16.5 ओवर में 87 रनों पर ढेर हो गई। उसकी ओर से रासी वेन डेर डुसेन ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। भारत की ओर से आवेश ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट झटके। दोनों टीमों के बीच अब अंतिम और निर्णायक मैच रविवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका को पारी की शुरुआत में ही उस समय जोरदार झटका लगा, जब उसके कप्तान तेंबा बावुमा को चोटिल होने पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। इसके बाद आवेश की अगुआई में भारतीय गेंदबाज हावी हो गए और दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। वह कभी भी मुकाबले में नजर नहीं आई और 17 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी। उसके तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में सफल रहे, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। आवेश के अलावा युजवेंद्रा सिंह चहल ने दो विकेट लिए, जबकि हर्षल पटेल और अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।
इससे पहले बावुमा ने टास जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पंत के आउट होने से 13वें ओवर में स्कोर चार विकेट पर 81 रन हो गया। यहां से कार्तिक और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 33 गेंदों पर 65 रन जोड़े। हार्दिक दुर्भाग्यशाली रहे, जो अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। कार्तिक ने 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
खराब शाट खेलकर आउट हो रहे पंत
भारतीय कप्तान रिषभ पंत लगातार चौथे मैच में खराब शाट खेलकर आउट हुए। उनके शाट देखकर लग रहा है कि उनकी कोर स्ट्रैंथ कम हो गई है और वह हाथ से मूवमेंट ज्यादा कर रहे हैं। वह अपने शरीर की मजबूती का इस्तेमाल उस तरह नहीं कर पा रहे हैं जैसा कुछ साल पहले करते थे। पहले वह शरीर के साथ खेलते थे और पैरों का इस्तेमाल करते थे, जो अब पूरी तरह खत्म हो गया है। वह तेजी से हाथों को चला रहे हैं जिससे शाट कम लग रहे हैैं। वह पहले किसी भी गेंद पर आफ साइड से आराम से छक्का मार लेते थे, लेकिन अब गेंद कनेक्ट नहीं होती क्योंकि वह अब हाथों से शाट मारने की कोशिश करते हैं और खराब शाट खेलकर आउट हो जाते हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *