Google Analytics Meta Pixel भारत ने जीता पहला टेस्ट, कुलदीप ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - Ekhabri.com

भारत ने जीता पहला टेस्ट, कुलदीप ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (या, जिससे भारत ने चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन बांग्लादेश को 188 रनों से मात दी। भारत ने इस तरह दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत को अंतिम दिन जीत के लिए केवल चार विकेट लेने की जरूरत थी और उसने 11.2 ओवर में ही बाकी बचे विकेट हासिल कर दिए। बांग्लादेश की टीम ने सुबह छह विकेट पर 272 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 324 रन पर आलआउट हो गई।

 

 

कुलदीप ने दिखाया दम
लंबे समय बाद टेस्ट मैच खेलने उतरे कुलदीप ने  पांचवें दिन बचे चार विकेटों में से दो विकेट हासिल किए। कुलदीप ने पहली पारी में पांच विकेट हासिल किए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट लिए। इस तरह से उन्होंने मैच में 113 रन देकर आठ विकेट अपने नाम दर्ज किए जो कि उनका किसी एक टेस्ट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कुलदीप को बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल का अच्छा साथ मिला जिन्होंने दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए।

 

शाकिब का प्रयास विफल
बांग्लादेश की हार की पटकथा चौथे दिन ही लिख दी गई थी, जब भारतीय गेंदबाजों ने उसके छह विकेट गिरा दिए थे। हालांकि, कप्तान शाकिब अल हसन ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया क्योंकि वह जानते थे कि पूरे दिन बल्लेबाजी करना मुश्किल है। शाकिब ने अक्षर पर सीधा छक्का जड़कर टेस्ट क्रिकेट में अपना 30वां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, उनकी अर्धशतकीय पारी भी बांग्लादेश की हार नहीं टाल सकी।

Read Also  न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में भी भारत का हराया

 

डब्ल्यूटीसी रैंकिग में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत
भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए अपने सभी मैच जीतने जरूरी है। भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में हराया जिसका फायदा उसे डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में भी हुआ। भारत ने श्रीलंका को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के आस्ट्रेलिया के हाथों हारने से भारतीय टीम दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...