एशियन गेम्स 2023 में भारतीय फुटबॉल टीम सऊदी अरब से हार गई। भारत ने यह मुकाबला 0-2 से गंवा दिया।
भारत और सऊदी अरब की फुटबॉल टीमों के बीच खेला गया। मगर, यह मुकाबला सुनील छेत्री की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 0-2 से गंवा दिया। यह दोनों के बीच राउंड-16 का मुकाबला था, जो हांगझाऊ के हुआंगलोंग स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में खेला गया। मैच में सऊदी के लिए मरन मोहम्मद ने दोनों गोल किए। भारत की ओर से एक भी गोल नहीं किया जा सका।










