Google Analytics Meta Pixel अच्छी लय हासिल करने की कोशिश करेंगी भारतीय हाकी टीमें - Ekhabri.com

अच्छी लय हासिल करने की कोशिश करेंगी भारतीय हाकी टीमें

भारतीय पुरुष और महिला हाकी टीमें यहां जब बेल्जियम के खिलाफ अपने एफआइएच प्रो लीग अभियान को फिर से शुरू करने के लिए उतरेंगी तो उनका लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों से पहले अच्छी लय हासिल करना होगा। भारतीय पुरुष टीम को जहां मेजबान बेल्जियम (11 और 12 जून) और उसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ (18 और 19 जून को रॉटरडैम में) से मैच खेलने हैं तो वहीं महिला टीम बेल्जियम (11 और 12 जून), अर्जेंटीना (18 और 19 जून) और अमेरिका (21 और 22 जून) से भिड़ेगी। भारतीय महिला टीम के लिए ये मैच एक से 17 जुलाई तक स्पेन और नीदरलैंड्स में होने वाले महिला विश्व कप से पहले अधिक महत्व रखते हैं।
एफआइएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष टीम अभी 12 मैचों में 27 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वह बेल्जियम से एक पायदान ऊपर है जिसके भारत के समान अंक हैं, लेकिन गोल अंतर में उससे पीछे है। भारत को इन मैचों से फिर से श्ाीर्ष पर पहुंचने का मौका मिलेगा। नीदरलैंड्स अभी 10 मैचों में 28 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। ये मैच दोनों भारतीय टीम के लिए प्रो लीग में छाप छोड़ने के अलावा 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले बर्मिंंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अच्छी लय हासिल करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं।
भारत ने यूरोप इस दौरे के लिये अमित रोहिदास के नेतृत्व में 20 सदस्यीय पुरुष टीम को मैदान में उतारा। टीम की रक्षापंक्ति में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और युवा सूरज करकेरा के साथ डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरुण्ा कुमार, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह शामिल हैं।
मध्य पंक्ति में टोक्यो ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता कप्तान मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद आदि हैं जबकि अग्रिम पंक्ति की जिम्मेदारी गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और अभिषेक पर होगी।
महिला वर्ग में 24 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है जिसका नेतृत्व गोलकीपर सविता करेंगी, जबकि डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का उप कप्तान की जिम्मेदारी निभाएगी। टीम में बिचु देवी खरीबाम, इशिका चौधरी, अक्षता अबसो ढेकाले, बलजीत कौर, संगीता कुमारी और दीपिका जैसी जूनियर विश्व कप की स्टार भी श्ाामिल हैं। अनुभवी स्ट्राइकर रानी रामपाल टोक्यो ओलिंपिक के बाद वापसी के लिए तैयार हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *