अमेरिकी सरकार द्वारा दिवालिया हो चुके बैंक से पैसे निकालने की अनुमति मिलने के बाद से अब तक भारतीय स्टार्टअप ने सिलिकान वैली बैंक से 300 मिलियन डालर (लगभग 2468 करोड़ रुपये) की निकासी की है। इस घटनाक्रम से जुड़े एक व्यक्ति के मुताबिक धन की निकासी के लिए स्टार्टअप को पहले अमेरिका के ही दूसरे बैंक में नए बिजनेस अकाउंट खोलने होंगे, क्योंकि एसवीबी ने अभी तक प्रत्यक्ष विदेशी हस्तांतरण को अनुमति नहीं दी है।
प्राइम वेंचर पार्टनर्स के मैनेजिंग पार्टनर संजय स्वामी के हवाले से बताया गया है कि एसवीबी के साथ काम करने वाली उनकी सभी पोर्टफोलियो कंपनियां अपने पैसे को दूसरे अमेरिकी बैंकों में स्थानांतरित करने में सक्षम हैं। अमेरिकी में एसवीबी के दिवालिया होने से भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को चिता में डाल दिया है। 1,000 से अधिक भारतीय स्टार्टअप का एसवीबी में एक्सपोजर है। मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफार्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार एसवीबी का भारत में कम से कम 21 स्टार्टअप में एक्सपोजर था। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि बैंक ने कितनी रकम का निवेश किया था।
एसवीबी के नए सीईओ की अपील, जमाकर्ता अपने पैसे के साथ वापस लौटें
दिवालिया हो चुके सिलिकान वैली बैंक (एसवीबी) के नए सीईओ टिम मायोपोलोस ने कहा है कि बैंक को बचाने का एकमात्र रास्ता यही है कि जमाकर्ता अपने पैसे के साथ हमारे पास लौटें। चुनिदा निवेशकों के साथ जूम मीटिंग में उन्होंने उनसे नए डिपाजिट करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि मौजूदा और नए दोनों डिपाजिट को फेडरल डिपाजिट इंश्योरेंस कारपोरेशन (एफआइडीसी) की तरफ से सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि एसवीबी ब्रिज बैंक के लिए उपलब्ध विकल्पों में से एक यह है कि यह किसी अन्य वित्तीय संस्थान के साथ मिलकर काम करे या फिर इसे बंद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक के भविष्य को लेकर अभी चर्चा चल रही है।
मूडीज ने बैंकिग सेक्टर के आउटलुक को स्थिर से नकारात्मक किया
दिग्गज रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि सिलिकान वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के दिवालिया होने से कुछ अन्य बैंकों को भी ग्राहकों द्वारा पैसे की निकासी का जोखिम उठाना पड़ सकता है। छोटे बैंकों से जमा की निकासी तेज हो सकती है। एजेंसी ने बैंकिग क्षेत्र के लिए अपने आउटलुक को स्थिर से नकारात्मक कर दिया है। मूडीज ने कहा कि बढ़ती ब्याज दरें भी बैंकिग सेक्टर के लिए एक चुनौती हैं। उधर, एसएंडपी ग्लोबल ने कहा है कि उसे दूसरे छोटे बैंकों से जमा निकाले जाने का खतरा नहीं दिखाई देता।
एसवीबी के खाते से 60 करोड़ रुपये दूसरे बैंकों में डाले
नजारा टेक्नोलाजीज ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी के सिलिकान वैली बैंक में कुल 64 करोड़ रुपये जमा थे। इसमें से 60 करोड़ रुपये दूसरे बैंक खातों में सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दिए गए हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि एसवीबी के खातों में अब भी उसके चार करोड़ रुपये हैं। यह रकम गैर-प्रतिबंधित परिचालन उपयोग के लिए है। नजारा ने बताया कि दोनों कंपनियों-किडोपिया इंक और मीडियावर्क्स इंक को एसवीबी में जमा पूरे 64 करोड़ रुपये तक बिना कोई बाधा के पहुंच दी गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...