भारतीय महिला टीम ने सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई के डीवाइ पाटिल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में रविवार को आस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में चार रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। आस्ट्रेलिया की 2022 में किसी भी प्रारूप में यह पहली हार है।
भारतीय महिला टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, लेकिन मेहमान टीम ने बेथ मूनी (नाबाद 82) और ताहिला मैकग्रा (नाबाद 70) की बेहतरीन पारियों के दम पर 20 ओवर में एक विकेट पर 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम भी मंधाना के 79 रनों की पारी के दम पर पांच विकेट पर 187 रन ही बना सकी। मैच टाई कराने में हालांकि, रिचा घोष की भी अहम भूमिका रही जिन्होंने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इसके बाद मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिये निकालने का फैसला हुआ।
सुपर ओवर का रोमांच
भारत ने इतिहास के अपने पहले सुपर ओवर में रिचा और स्मृति के साथ आगाज किया। रिचा ने हीथर की पहली ही गेंद पर छक्के के साथ शुरुआत की, लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गईं। इसके बाद मंधाना ने चौथी गेंद पर चौका और फिर अगली गेंद पर छक्का मारा, जबकि अंतिम गेंद पर तीन रन लेकर आस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 21 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने गेंदबाजी के लिए रेणुका सिंह को चुना। आस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा हीली ने पहली गेंद पर चौका मारा। दूसरी गेंद पर वह रनआउट होने से बचीं, जबकि तीसरी गेंद पर गार्डनर अपना विकेटगंवा बैठी। हीली ने अंतिम दो गेंद पर 10 रन बनाए, लेकिन टीम 16 रन ही बना सकी। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगा हाथ में लेकर पूरे मैदान के चक्कर लगाए और जीत का जश्न मनाया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...