विकास प्रदर्शनी में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की सराहना
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना लोगो के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की राज्यस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का लगाई गई है। बीते 21 मई से लगी इस प्रदर्शनी को देखने के लिए रोजाना प्रदेश के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं नागरिकगण आ रहे हैं।
आज बिलासपुर जिले के पंचायत एवं नगरी निकाय के जनप्रतिनिधियों ने डीडीयू ऑडिटोरियम पहुंचकर विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की।बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत भुरकुंडा, मंजूर पहरी, धावरामुड़ा, भरारी, कोरबी आदि के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है।
विकास प्रदर्शनी को देखने के बाद पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान, मजदूर और महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रयास कर रही है। जिसका अब सकारात्मक प्रभाव भी दिखने लगा है। किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए धंवन्तरी जेनेरिक मेडिकल योजना, ग्रामीण और गरीब बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम स्कूल का संचालन किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ के लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...