Google Analytics Meta Pixel अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : भोरमदेव मंदिर परिसर में योगाभ्यास का राष्ट्रीय आयोजन 21 जून को - Ekhabri.com

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : भोरमदेव मंदिर परिसर में योगाभ्यास का राष्ट्रीय आयोजन 21 जून को

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किए जाने वाले योगाभ्यास के लिए देशभर में चिन्हांकित 75 ऐतिहासिक, पुरातात्विक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर को भी शामिल किया गया है। भोमदेव मंदिर परिसर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह 6 बजकर 30 मिनट से राष्ट्रीय स्तर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां लगभग 2 हजार प्रतिभागी योग गुरु और 20 योगा शिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदिम जाति कल्याण विभाग की केन्द्रीय राज्य मंत्री मती रेणुका सिंह होंगी। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली संबोधित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा देशभर के 75 पर्यटन स्थानों का चयन किया गया है। पहली बार देश के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों में एक साथ योग प्रदर्शन किया जा रहा है। योगाभ्यास के लिए तैयारियां जोरों पर जारी हैं। मौसम और बरसात की स्थिति को देखते हुए यहां योग करने वालों को पानी से बचाने के लिए डोम एवं वाटरप्रुफिंग की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों से योगा परिसर में ग्रीन मैट, मंच व्यवस्था, बैक ड्रॉप सहित अन्य व्यवस्था करने कहा है। आयोजन में एनसीसी, एनएसएस के कैडेड, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक योग संस्थाएं, पर्यटन व्यवसायी और शासकीय अधिकारी-कर्मचारीगण शामिल होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *