Google Analytics Meta Pixel आदिवासी बालक आश्रम रातों-रात किया शिफ्ट, सुबह बच्चे स्कूल गए तो मिला ही नहीं - Ekhabri.com

आदिवासी बालक आश्रम रातों-रात किया शिफ्ट, सुबह बच्चे स्कूल गए तो मिला ही नहीं

चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण
गरियाबंद। साल 2009 में बोमन ईरानी अभिनीत एक मूवी आई थी ‘वेलडन अब्बा’। मूवी में गांव में सरकारी रुपयों से बावड़ी (कुआं) का निर्माण कराया जाता है, लेकिन मौके पर वह मिलती ही नहीं। वह चोरी की एफआईआर दर्ज कराने थाने जाते हैं। ऐसा ही कुछ मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में भी सामने आया है। यहां आदिवासी बालक आश्रम भवन निर्माण के लिए 10 साल पहले लाखों रुपए मिले थे, लेकिन स्कूल ही रातों-रात गायब हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आश्रम चोरी की शिकायत थाने में दी है। दरअसल, यह सारा मामला आदिवासी विकासखंड मैनपुर क्षेत्र का है। मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर बसे आदिवासी कमार जनजाति ग्राम पंचायत गोबरा के सरपंच रामस्वरूप मरकाम, पूर्व सरपंच रेखा ध्रुव सहित बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष मैनपुर थाने पहुंच गए। उन्होंने चोरी की एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। इसमें बताया गया आदिवासी बालक आश्रम स्कूल उनकी पंचायत बड़े गोबरा में साल 1989 से संचालित हो रहा था, लेकिन साल 2012-13 में अचानक चोरी हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि वह पिछले 10 साल से आश्रम स्कूल का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नहीं मिला है। हम ग्रामीण अपने बच्चों को कहां पढ़ाई करने भेजें। ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस ने आश्रम स्कूल को तलाश करने में मदद मांगी है। वहीं ग्रामीण इस मामले को लेकर रविवार को एसडीएम कार्यालय और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी पहुंचे थे। हालांकि छुट्टी के दिन होने के कारण वहां कोई नहीं मिला। इस संबंध में कलेक्टर सहित अन्य अफसरों को आवेदन दिया गया है।
100 बच्चे पढ़ते थे, पर राशि जारी होते ही दूसरी जगह किया शिफ्ट
ग्राम पंचायत गोबरा में शासन की ओर से विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए 1989 में इस आश्रम की शुरूआत की गई थी। इस आदिवासी आश्रम में 100 बच्चे पढ़ते थे। ग्रामीणों का आरोप है कि साल 2010-11 में बड़े गोबरा आश्रम भवन निर्माण के लिए लाखों रुपए की राशि जारी हुई थी। तब यहां की बजाय करीब 10 किमी दूर ग्राम पंचायत भाठीगढ़ में पहाड़ी के नीचे स्कूल भवन का निर्माण कर दिया गया।

Read Also  श्रीलंका में गृह युद्ध का खतरा : प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का पुस्तैनी घर जलाया,पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो झील में फेंका


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *