महासमुंद।प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी बिक्री तथा मादक पदार्थ गांजा तस्करी की रोकथाम हेतु नशीली पदार्थ के विरूद्ध अभियान चलाने नारकोटिक्स सेल का गठन कर थाना/चौकी प्रभारीयों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध नशीली एवं मादक पदार्थो की रोकथाम एंव कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अंतर्गत नशीली टेबलेट और इंजेक्शन की तस्करी करते तीन अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.सायबर सेल की टीम एवं थाना पुलिस स्टाफ की टीम द्वारा योजना बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु मुखबिर के माध्यम से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, सिरप तथा मादक पदार्थो की खरीदी-बिक्री एवं तस्करी करने वालो व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही थी।
इस दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि तीन व्यक्ति एक बजाज डिस्कर मोटर सायकल क्रमांक OD26 8578 में प्रतिबंधित नशीली दवाई बिक्री करने हेतु उड़िसा से रायपुर की ओर जा रहे है। उक्त सूचना पर सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली महासमुंद की टीम मुखबीर सूचना तस्दीक कार्यवाही नाकेबंदी हेतु अम्बेडकर चैक महासमुंद पहुचकर नाकाबंदी कियें। अम्बेडकर चैक महासमुंद में नाकाबंदी के दौरान एक बजाज डिस्कर मोटर सायकल क्रमांक OD26 8578 में तीन व्यक्ति सवार होकर रायपुर की ओर जा रहे थे। जिसे सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिसके संबंध में पूछताछ कर चेक किया तो प्रतिबंधित नशीली दवाई Alprazolam नशीली टेबलेट व Pentazocine Lactate Injection रखा मिला। नशीली टेबलेट एवं इंजेक्शन रखने संबंधित वैधानिक दस्तावेज पेश करने कहा गया जो अपने पास उपरोक्त इंजेक्शन एवं टेबलेट के संबंध में कोई भी दस्तावेज नही होना बतायें। संदेहियों के कब्जे से एक भूरा रंग के झोला के अंदर एक पालिथिन में प्रतिबंधित नशीली देवाई 1800 नग Alprazolam टेबलेट 0-5 MG Batch no. pccaa 542 कीमती 4,051 रूपयें एवं एक पालिथिन में 440 नग Pentazocine Lactate Injection ip 1ml Batch no.644 कीमती 11,721 रूपये एवं 03 नग एड्राईड मोबाईल कीमती 28,000 रूपयें, 01 नग पुराना बजाज मो0सा0 क्रमांक OD26 8578 कीमती 15,000 रूपये जुमला कीमती 58,772 रूपयें को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 23/23 धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित करना पायें जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
October 29, 2026 /
दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...