इजराइल पर हमास के हमले के बाद से दोनों के बीच जंग जारी है। इसके कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बीच फिलिस्तीन संकट से बचने के लिए इजराइल ने टेक्नोलॉजी पर काफी गहराई से काम किया है। इजराइली की एक ऐसी टेक्नोलॉजी पेगासस स्पाइवेयर है, जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक सॉफ्टवेयर माना जाता है।
इजराइली साइबर इंटेलिजेंस फर्म एनएसओ ग्रुप ने पेगासस स्पाइवेयर को डेवलप किया है। पेगासस स्पाइवेयर किसी के भी फोन में घुस सकता है और किसी को भनक लगे बिना सारा डेटा चुरा सकता है। यही कारण है कि पेगासस को लेकर कंट्रोवर्सी बनी रहती है। एनएसओ ग्रुप पर आरोप लगता रहता है कि उसके बनाए पेगासस का इस्तेमाल लोगों को ट्रैक करने के लिए किया जाता है। नेताओं, सरकार में शामिल लीडर्स, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स, जर्नलिस्ट आदि की खूफिया ट्रैकिंग के लिए पेगासस विवादास्पद रहा है। हालांकि, एनएसओ ग्रुप ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया है।
वहीं, इजराइली फर्म कहती है कि वो सीधे सरकारों को पेगासस बेचती है। सरकारी सिक्योरिटी और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियां पेगासस का इस्तेमाल करती हैं। ये सॉफ्टवेयर केवल रेस्क्यू ऑपरेशन, क्रिमिनल्स पर कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग, सेक्स और ड्रग ट्रैफिकिंग, टेररिज्म आदि से निपटने के लिए है।
गौर हो कि पेगासस ज्यादातर एंड्रॉयड, आईओएस, ब्लैकबैरी, विंडोज फोन और सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम को अपना शिकार बना सकता है। फोन के मालिक की बिना मर्जी और बिने उसे पता लगे ये फोन में इंस्टॉल हो जाता है। पेगासस को फोन में एंट्री दिलाने के लिए किसी लिंक पर क्लिक करने की भी जरूरत नहीं है। पेगासस ‘जीरो क्लिक’ मैथड पर काम करता है। फोन में घुसने के लिए फोन के मालिक को बहकाने की जरूरत नहीं है। वॉट्सऐप से मैसेज भेजकर या कॉल करके पेगासस को फोन में इंस्टॉल किया जा सकता है। मैसेज डिलीट होने या कॉल इग्नोर करने के बावजूद पेगासस फोन में घुस जाएगा।
एक बार फोन में एंट्री लेने के बाद पेगासस अपना काम करना शुरू कर देता है। फोन की हर चीज यानी एसएमएस मैसेज, ईमेल, फोटो, कॉन्टेक्ट, कैलेंडर, GPS डेटा, लॉग, ऐप और डेटा आदि पर पेगासस का फुल कंट्रोल हो जाता है। इतना ही नहीं ये स्पाइवेयर एन्क्रिप्टेड डेटा को भी नहीं छोड़ता। वॉट्सऐप एन्क्रिप्शन मैसेजिंग के लिए जाना जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...