दिग्गज वैश्विक आइटी कंपनी एक्सेंचर पीएलसी ने कहा कि 19 हजार कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। यह कंपनी के कुल श्रमबल का करीब 2.5 प्रतिशत होगा। तिमाही नतीजे जारी करते हुए एक्सेंचर ने कहा कि खराब वैश्विक आर्थिक परिश्य को देखते हुए कारपोरेट जगत ने आइटी सेवाओं पर खर्च में कटौती की है।
एक्सेंचर का कहना है कि 19 हजार में से आधी से ज्यादा छंटनी गैर-जरूरी कारपोरेट कार्य से जुड़े कर्मचारियों की होगी। ज्यादा महंगाई और ऊंची ब्याज दरों के चलते मांग में कमी के कारण एक्सेंचर ने पिछले वर्ष के अंत में भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी की थी। कंपनी ने अब वार्षिक राजस्व में 8-10 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है। पहले कंपनी ने राजस्व वृद्धि 8-11 प्रतिशत रहने की बात कही थी। पिछले महीने एक्सेंचर की प्रतिद्वंदी कंपनी काग्निजेंट टेक्नोलाजी ने कहा था कि आईटी सेवाएं देने वाली कंपनियों के आर्डर में कमी आई है। आईबीएम कार्प और टीसीएस भी कह चुकी हैं कि यूक्रेन युद्ध के कारण यूरोप में मिलने वाले आर्डर घटे हैं।
नौकरी से जुड़ी सेवाएं देने वाली इनडीड 2,200 कर्मचारी हटाए
नौकरी से जुड़ी सेवाएं देने वाले पोर्टल इनडीड ने 2,200 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। यह कंपनी के कुल श्रमबल का करीब 15 प्रतिशत है। इनडीड के सीईओ क्रिश हायम्स ने दिल तोड़ने वाला फैसला बताते हुए कहा है कि इस छंटनी से लगभग सभी टीमों के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। एक ब्लागपोस्ट में क्रिश ने कहा कि किसकी और कहां से छंटनी होगी, यह निर्णय बेहद कठिन था। उन्होंने कहा कि लोगों को नौकरी देने के मिशन में जुटी कंपनी के तौर पर हम जानते हैं कि एक व्यक्ति के जीवन में नौकरी कितनी महत्वपूर्ण होती है। नौकरी खोना असाधारण रूप से आर्थिक और भावनात्मक तौर पर काफी कठिन होता है।
लाजिटेक ने 300 कर्मचारियों को निकाला
चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक हालात को देखते हुए स्विट्जरलैंड की टेक्नोलाजी कंपनी लाजिटेक ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की। यह कंपनी कंप्यूटर से जुड़ा सामान बनाती है। मार्च 2022 में कंपनी में 8,200 कर्मचारी कार्यरत थे। साथ ही कंपनी ने 2023 के लिए परिदृश्य में भी कटौती की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By User 6 /
May 21, 2026 /
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...