गोंडी भाषा की पाठ्यपुस्तक निर्माण के लिए दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप राज्य में छत्तीसगढ़ी और आदिवासी क्षेत्रों में बोली जानी वाली आदिवासी भाषा को कक्षा पहली से पांचवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में शामिल किए जाने हेतु आज दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में गोंडी भाषा के लिए पाठ्य पुस्तक के निर्माण हेतु इस कार्यशाला का शुभारंभ एससीईआरटी के संचालक श्री राजेश सिंह राणा ने किया। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त संचालक श्री जे.पी. रथ ने की। इस अवसर पर भाषाविद् डॉ. चितरंजन कर और महेंद्र मिश्रा भी उपस्थित थे। राजेश सिंह राणा ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार बच्चों को उनकी बोली-भाषा पढ़ाये जाने के लिए पाठ्य सामग्री तैयार करना है। यह पाठ्यक्रम ऐसा होना चाहिए जो प्रचलन और बोलचाल में आए। कार्यशाला में गोंडी भाषा-बोली में पाठ्यपुस्तक के लिए विषय सामग्री का चयन और लेखन किया जाना है। गोंडी भाषा की संस्कृति, पुरोधा साहित्यकारों की रचनाओं को पाठ्यक्रम में स्थान देना है। पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोक परंपरा की झलक और क्षेत्रीय अनुभव का भाव दिखना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा और बस्तर की भाषा-बोली के पाठ्यक्रम को समुदाय आधारित बनाए जाने पर जोर दिया। अतिरिक्त संचालक श्री जयप्रकाश रथ ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ भाषा का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। यह समुदाय आधारित कार्यशाला है, जिसमें पाठ्यपुस्तक के निर्माण में समाज के विभिन्न सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषणा की गई थी कि जिन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा बोली जाती है, वहां छत्तीसगढ़ी भाषा और आदिवासी क्षेत्रों में वहां की स्थानीय बोली को कक्षा 1 से 5वीं तक के पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में शामिल किया जाना है। श्री रथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, सादरी, गोंडी, हल्बी और कुडुख इन 6 भाषाओं में कक्षा 1 से 5 वीं कक्षा तक के लिए पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तक तैयार करना है। विषय-विशेषज्ञ डॉ. चितरंजन कर ने कहा कि बच्चे का संज्ञानात्मक विकास अपनी भाषा में ही होता है। आसपास के व्यक्तियों को जानने की जिज्ञासा उसके मन में रहती है। जो वह जानता है, वही संज्ञान है। अतः हमें उसके भाव को समझना होगा। कार्यशाला को डॉ. महेंद्र मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यशाला का उद्देश्य है कि क्षेत्र में वर्तमान में इन दोनों भाषाओं में हो रही प्राथमिक शिक्षा (पढ़ाई-लिखाई) का परीक्षण करना। उपलब्ध वाचिक एवं लिखित साहित्य, शब्दकोष, प्रचलित या व्यहृत व्याकरण का आंकलन, संग्रहण और मूल्यांकन करना है। साथ ही संभावित पाठ्यवस्तु की आवश्यकता, निर्धारण तथा कक्षा पाठ्यपुस्तक की प्रारंभिक रूपरेखा सुनिश्चित करना। गोंडी भाषा के तीनों प्रकारों- कांकेर, बस्तर और दंतेवाड़ा में समरूपता निर्धारण कर विश्लेषण करना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...