यूक्रेन की सेना ने चार महीने तक रूसी सेना के भीषण हमलों को झेला है, अब वह बहुत जल्द जवाबी हमला करेगी। यह बात यूक्रेनी सेना के शीर्ष सैन्य कमांडर ने कही है। उन्होंने कहा, भीषण ठंड के मौसम में रूसी सेना ने बाखमुट शहर पर बर्बर हमले जारी रखे लेकिन वह शहर पर कब्जा नहीं कर पाई। अब रूसी सेना की हवा निकल गई है और अब उसे यूक्रेनी सेना का मुकाबला करना पड़ेगा। इस बीच बुधवार रात के हमले में यूक्रेन के रिजिश्चीव में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के रूस को कड़ा जवाब देने के ऐलान के बाद अब यूक्रेनी सेना के शीर्ष कमांडर कर्नल जनरल ओलेक्जेंडर सिरस्की ने रूस की युद्ध नीति में बदलाव का संकेत दिया है। रूस की सेना के साथ ही उसके सशस्त्र संगठन वैगनर ग्रुप ने बीते ठंडक के मौसम में बाखमुट पर कब्जे की हर संभव कोशिश की है। लेकिन अब जबकि ठंड का मौसम बीत चुका है तब यूक्रेन पलटवार की कोशिश में है।
यूक्रेन को मिलेंगे दस लाख गोले
यूरोपीय संघ ने रूसी सेना से मुकाबला कर रहे यूक्रेन को नई सैन्य सहायता देने का निर्णय लिया है। इसके तहत आने वाले 12 महीनों में तोप के दस लाख गोले यूक्रेन भेजे जाएंगे। गुरुवार को संघ के नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यूक्रेनी सेना को यह सैन्य सहायता त्वरित गति से मुहैया कराई जाएगी। गोलों की खरीद के लिए 1.1 अरब डालर की राशि स्वीकृत हुई है। यह जानकारी संघ के विदेशी मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने दी है। विदित हो कि रूसी सेना से मुकाबला कर रही यूक्रेन की सेना कई बार गोला-बारूद की कमी जता चुका है।
न्यूजीलैंड के पूर्व सैनिक की मौत
यूक्रेन में वृद्धों की मदद कर रहे न्यूजीलैंड की सेना के पूर्व सैनिक केन ते ताई (38) की मौत हो गई है। उनकी मौत के कारण की जांच चल रही है। वह नो डफ चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए पूर्वी यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्र के एक गांव में साथियों के साथ कार्य कर रहे थे। कुछ महीने पहले दिए साक्षात्कार में केन ने बताया था कि उन्होंने यूक्रेन आने से पहले पत्नी के साथ संबंध खत्म कर दिया था, नौकरी छोड़ दी थी और अपना मकान व कार बेच दी थी। उनकी एक 12 वर्ष की बेटी है। कहा था कि उन्हें यूक्रेन से प्यार था और वह यहीं रहना चाहते थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...