Google Analytics Meta Pixel दिल्ली दंगा के गवाहों के बयान से साफ, हिंदुओं को मारना था दंगाइयों का उद्देश्य - Ekhabri.com

दिल्ली दंगा के गवाहों के बयान से साफ, हिंदुओं को मारना था दंगाइयों का उद्देश्य

उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगे के मुख्य आरोपी एवं आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन व उसके भाई समेत छह के विरुद्ध कड़कड़डूमा कोर्ट ने हत्या के प्रयास के आरोप तय कर दिए हैं। ताहिर के घर की छत से चली गोली लगने से दो युवक घायल हो गए थे। आरोप गुरुवार को तय किया था, जिसका विस्तृत आर्डर शुक्रवार को जारी हुआ।

 

25 फरवरी, 2020 को दयालपुर थाना क्षेत्र में चांद बाग पुलिया के पास गोली लगने से अजय झा और प्रिस बंसल घायल हो गए थे। दोनों ने बयान दिया था कि गोली पुलिया के पास स्थित ताहिर हुसैन के घर की छत से चली थी। उस वक्त वहां ताहिर हुसैन, उसके भाई शाह आलम के साथ तनवीर मलिक, गुलफाम, कासिम और उसका भाई नाजिम था।

 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचल ने कहा कि गवाहों के बयानों से स्पष्ट है कि ताहिर व अन्य आरोपित दंगाई भीड़ में शामिल थे। यह भीड़ निरंतर हिंदुओं और उनके घरों को निशाना बनाते हुए गोली चला रही थी। पत्थर और पेट्रोल बम फेंक रही थी। इस कृत्य से साफ है कि हिंदुओं को शारीरिक रूप से हानि पहुंचाना और उनकी संपत्ति को अधिक से अधिक नष्ट करना भीड़ का उद्देश्य था। अंधाधुंध गोली बरसा कर भीड़ जानबूझ कर हिंदुओं को मारना चाहती थी। यह नहीं माना जा सकता कि आरोपित भीड़ के कृत्य से बेखबर थे।

 

स्पष्ट है कि व गैर कानूनी समूह में शामिल थे। कोर्ट ने आरोपियों की उस दलील को खारिज कर दिया कि समान तथ्य और कृत्य के लिए अलग-अलग मुकदमा चलाया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि अगर पुलिस अलग घटना के लिए अलग अभियोग चला रही है तो ऐसा नहीं कहा जा सकता। आरोपित पर हर आपराधिक कृत्य और घटना के लिए अलग अभियोग चलाया जा सकता है।

Read Also  कारम डैम के बाद धंस गया बीना नदी पर एक साल पहले ही बना पुल

 

गवाहों ने आरोपियों के नाम लिए तो पहचान परेड की जरूरत नहीं
दंगे के इस मामले में आरोपितों ने पहचान परेड न होने की बात को ढाल बनाने का प्रयास किया था। इस पर कोर्ट ने कहा कि गवाहों ने बयान में आरोपितों का नाम लिया है तो उनकी पहचान परेड कराने की जरूरत नहीं है। इसकी जरूरत तब होती है जब गवाह आरोपी को न जानता हो।

 

वीडियो न होने पर केस अविश्वसनीय नहीं होता
आरोपितों की दलील थी कि प्राथमिकी में उनके नाम नहीं थे। इन घटनाओं का वीडियो फुटेज भी नहीं था। अपराध से जुड़ा वास्तविक हथियार बरामद नहीं हुआ है। इस पर कोर्ट ने कहा कि इनके अभाव में ऐसा नहीं माना जा सकता कि पुलिस का केस विश्वास योग्य नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...